नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ पर हुई और इसे बेहद विशेष यात्रा माना जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया गया है।
Speaking at the India-Russia Business Forum. https://t.co/gXJ5UGEAhw
— Narendra Modi (@narendramodi) December 5, 2025
भारत और रूस के बीच हुए सभी 16 समझौतों की पूरी सूची
- भारत और रूस की सरकार ने अस्थायी श्रम गतिविधियों के लिए आपसी समझौता किया, जिससे दोनों देशों के नागरिक दूसरे देश में सुरक्षित और नियामक तरीके से काम कर सकेंगे।
- दोनों देशों ने अनियमित प्रवासन को रोकने और प्रबंधन करने के लिए सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
- भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया।
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण और रूस की संघीय खाद्य सेवा ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों की निगरानी के लिए सहयोग करने का निर्णय लिया।
- ध्रुवीय जल में जहाज संचालन के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण के कार्यक्रमों के लिए भारत और रूस के परिवहन विभागों ने समझौता किया।
- भारत और रूस के बंदरगाह तथा समुद्री बोर्ड ने समुद्री संचालन और जहाजरानी में सहयोग के लिए समझौता किया।
- यूरालकेम और भारत की केमिकल एवं उर्वरक कंपनियों ने औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए।
- माल और वाहनों के आवागमन में सूचना साझा करने और प्रक्रिया सुधारने के लिए भारत और रूस के सीमा शुल्क विभागों ने समझौता किया।
- भारत के डाक विभाग और रूस की डाक सेवा ने द्विपक्षीय मेल और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए समझौता किया।
- रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे और टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी ने विज्ञान और शिक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया।
- मुंबई विश्वविद्यालय, मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और रूस के निवेश कोष ने शैक्षणिक और प्रबंधन सहयोग के लिए समझौता किया।
- प्रसार भारती और रूस की गज़प्रोम-मीडिया ने प्रसारण क्षेत्र में सहयोग करने के लिए समझौता किया।
- प्रसार भारती और नेशनल मीडिया ग्रुप ने टीवी और मीडिया प्रसारण में साझेदारी बढ़ाने के लिए समझौता किया।
- प्रसार भारती और बिग एशिया मीडिया ग्रुप ने प्रसारण और मीडिया सहयोग के लिए समझौता किया।
- प्रसार भारती और टीवी-नोवोस्ती ने प्रसारण सहयोग और सहभागिता के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- टीवी ब्रिक्स और प्रसार भारती ने मीडिया प्रसारण और साझेदारी को मजबूत करने के लिए समझौता किया।



