भारत मना रहा 93वां वायुसेना दिवस, मोदी ने दी बधाई

भारतीय वायुसेना आज यानी 8 अक्टूबर को अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस साल का वायु सेना दिवस ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं को समर्पित किया गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना आज यानी 8 अक्टूबर को अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस साल का वायु सेना दिवस ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं को समर्पित किया गया है। थीम रखा गया है- भारतीय वायु सेना-सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय वायु सेना वीरता, अनुशासन और सटीकता का प्रतीक है। उन्होंने हमारे आकाश की सुरक्षा में, सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर कौशल और अदम्य साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।

दुनिया की चौथी ताकतवर सेना

भारतीय वायु सेना (IAF) न केवल देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। वर्तमान में IAF के पास 1,700 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं और इसमें 1,40,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। IAF के बेड़े में दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स में शामिल सुखोई Su-30MKI भी है, जिसे ‘माइटी हंटर’ कहा जाता है। यह फाइटर जेट अपनी लंबी रेंज, मारक क्षमता और आधुनिक तकनीक के कारण भारतीय वायु सेना की रीढ़ माना जाता है। IAF के पास गरुड़ कमांडो फोर्स है, जो दुश्मनों के ठिकानों पर सटीक कार्रवाई करने में सक्षम है और वायु सेना के सबसे महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा होती है।

ये भी पढ़ें-बदबूदार जूतों के लिए 2 भारतीयों को मिला IG नोबेल पुरस्कार

4 युद्धों में ले चुकी भाग

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के साथ चार युद्धों (1947, 1965, 1971 और 1999) और चीन के साथ एक युद्ध (1962) में भाग लिया है। इसके अलावा, भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन पूमलाई, ऑपरेशन बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर सहित कई ऑपरेशन किए हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.