भारत ने पाकिस्तान को हफ्ते में दूसरी बार पीटा, भारत 6 विकेट से जीता

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच की शुरुआत की

Share This Article:

नई दिल्ली: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 7 गेंद रहते ही भारत ने मैच अपने नाम किया। 172 का लक्ष्य इतना छोटा नहीं था, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी की तूफानी पारी ने पावरप्ले में ही मैच को भारत के पक्ष में कर दिया था। अभिषेक के तूफान में पाकिस्तानी गेंदबाज उड़ गए। अभिषेक और गिल ने 9 ओवर में ही भारत का स्कोर 100 के पार कर टीम इंडिया की पक्की कर दी थी। इस शानदार जीत के बाद दिल्ली, नोएडा समेत अन्य शहरों में बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर उतरे आए और तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।

पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में उतरी
भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की तूफानी पारी खेली। शुभमन गिल अर्द्ध शतक से चूक गए। वह 28 गेंदों पर 47 रन बना कर आउट, लेकिन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया था।

इससे पहले हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज श्फाहीन रीदी शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। टी20 इंटरनेशनल में 70 बार पहला ओवर फेंक चुके शाहीन अफरीदी के करियर में पहली बार किसी बल्लेबाज ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है। ये करिश्मा किसी ओर ने नहीं, बल्कि भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ही किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.