दिल्ली ब्लास्ट: अब तक 20 घायलों की पहचान, लिस्ट जारी

दिल्ली लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हुए। मृतकों की पूरी सूची जारी की गई है।

Share This Article:

दिल्ली: लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने राजधानी को दहला दिया। इस विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के कई राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 20 घायलों की पहचान हो गई है, उनकी लिस्ट जारी की गई है।

कैसे हुआ धमाका?

पुलिस और गृह मंत्रालय के अनुसार, धमाका लालकिला फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट i-20 कार के पिछले हिस्से में हुआ था, जो हरियाणा के गुरुग्राम में रजिस्टर्ड थी।
विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और मौके पर अफरातफरी मच गई।

घायल होने वालों की पहचान जारी

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक है। एलएनजेपी अस्पताल में 24 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।

क्रमनामपिता का नामनिवास स्थानआयु (वर्ष)
1शाइना परवीनमोहम्मद सैफुल्लाहदिल्ली23
2हर्षुलसंजीव सेठीगदरपुर, उत्तराखंड28
3शिवा जायसवालअज्ञातदेवरिया, यूपी32
4समीरअज्ञातमंडावली, दिल्ली26
5जोगिंदरअज्ञातनंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली28
6भवानी शंकर सामराअज्ञातसंगम विहार, दिल्ली30
7अज्ञात35
8गीताशिव प्रसादकृष्णा विहार, दिल्ली26
9विनय पाठकरामाकांत पाठकआया नगर, दिल्ली50
10पप्पूदूधवी रामआगरा, यूपी53
11विनोदविशाल सिंहबैतजीत नगर, दिल्ली55
12शिवम झासंतोष झाउस्मानपुर, दिल्ली21
13अज्ञात (अमन)26
14मोहम्मद शहनवाज़दिवंगत अहमद जमानदरियागंज, दिल्ली35
15अंकुश शर्मासुधीर शर्माईस्ट रोहिताश नगर, शाहदरा, दिल्ली28
16अशोक कुमारजगबंश सिंहअमरोहा, यूपी34
17अज्ञात35
18मोहम्मद फारुखअब्दुल कादिरदरियागंज, दिल्ली55
19तिलक राजकिशन चंदहमीरपुर, हिमाचल प्रदेश45
20अज्ञात52
21अज्ञात58
22अज्ञात28
23अज्ञात30
24मोहम्मद सफवानमोहम्मद गुफरानसीता राम बाजार, दिल्ली28
25अज्ञात35
26मोहम्मद दाऊदजानुद्दीनलोनी, गाजियाबाद, यूपी31
27किशोरी लालमोहन लालयमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली42
28आज़ादरसुद्दीनकरताल नगर, दिल्ली34

शभर में हाई अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की जानकारी ली और अमित शाह से बातचीत की। इसके बाद दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी डीसीपी को गश्त और चेकिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी

धमाके की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और बाद में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, “सरकार इस घटना के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं। जांच एजेंसियां पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से बात कर स्थिति की पूरी जानकारी ली।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.