लाल किले के पास धमाका, 11 की मौत

राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इसमें 11 लोगों की जान चली गई है जबकि 24 लोग घायल हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इसमें 11 लोगों की जान चली गई है जबकि 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, केंद्रीय एजेंसियां जांच में लगी हुई है। धमाके के बाद दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौके पर पहुंचेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने जानकारी दी कि सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास धीमी गति से चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। NIA और NSG के साथ साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री शाह से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है।

क्या बोले शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बाद बयान में कहा कि आज शाम करीब 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

जल्द आएगी पूरी जानकारी

एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को स्कैन करने के आदेश दिए गए हैं। गृह मंत्री ने आगे कहा कि मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने पेश करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल का दौरा करूँगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊँगा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.