दिल्ली सरकार का ‘स्वदेशी सेलिब्रेशन’, स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी आवाह्न को रेखा सरकार नया आयाम देने जा रही है।

Share This Article:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी आवाह्न को रेखा सरकार नया आयाम देने जा रही है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली सरकार ‘स्वदेशी सेलिब्रेशन’ आयोजित करेगी। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में दिल्लीवासियों को विदेशी वस्तुओं के बदले स्थानीय उत्पादों को खरीदने का मौका मिलेगा। यह ‘वोकल फॉर लोकल’ को असल मायनों में गति प्रदान करेगा।

इन्हें मिलेगा मौका

इस कार्यक्रम में लघु उद्यमियों, शिल्पकारों, महिला स्व-सहायता समूहों, स्टार्टअप्स, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट निर्माताओं व तिहाड़ जेल की इकाइयों द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन होगा। समारोह में घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर खाद्य और सजावटी वस्तुओं तक के लगभग 100 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जायेंगे। नागरिक न सीधे खरीद पाएंगे बल्कि प्रोडक्ट्स की लाइव प्रदर्शनी भी की जाएगी। उन्हें उद्यमियों से बात करने का मौका मिलेगा।

बढ़ेगा रोजगार

इस कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के लोगों से आह्वान किया कि फेस्टिवल में वो अपनी शॉपिंग कार्ट को स्वदेशी उत्पादों से भरें। बीच त्योहार में इसे इसलिए रखा गया है ताकि छोटे उत्पादकों को बल मिले। इससे दिल्ली में डिमांड और सप्लाई बढ़ेगा। रोजगार सृजन और मजबूत होगा।

पैनल डिस्कशन सत्र का आयोजन

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे बताया कि समारोह में उद्योग-जगत के संगठनों और विश्वविद्यालयों की सहभागिता से एक पैनल डिस्कशन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए ब्रांडिंग, गुणवत्ता मानक, पैकेजिंग, ई-वाणिज्य और मार्केट एक्सेस जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे

पर्यावरण मंत्री ने इस कार्यक्रम को ‘वोकल फ़ॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ दृष्टिकोण से जोड़ते हुए कहा कि सरकार का सीधा संदेश है—त्योहारों को लोकल सामानों के साथ मनाकर देश और दुनिया को दिल्ली की आत्मनिर्भरता का परिचय दें। स्वदेशी चुनकर स्थानीय रोज़गार का सहारा बनें और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनायें।

AAP के कई कार्यकर्ताओं ने पहना कांग्रेस का पटका

करूर भगदड़ के लिए पुलिस ने थलापति विजय को ठहराया जिम्मेदार, FIR दर्ज

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.