दिल्ली ब्लास्ट ने पाकिस्तान तक मचाई सनसनी

दिल्ली में हुए भीषण धमाके ने पूरे विश्व को झकझोर दिया है। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है, जबकि पाकिस्तानी मीडिया ने इसे अपनी शीर्ष खबरों में शामिल किया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बीती शाम दिल्ली में हुए भीषण धमाके (Delhi Blast) ने न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया को हिला दिया। यह घटना कुछ ही घंटों में अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गई। पाकिस्तान की मीडिया (Pakistan Media Reaction) ने भी इस धमाके (Terror Attack) पर बड़ा रिएक्शन दिया और हर प्रमुख न्यूज चैनल ने इसे अपनी टॉप हेडलाइन बनाया।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और जांच का रुख

धमाके के अगले ही दिन दिल्ली पुलिस (Delhi Police Investigation) ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि यह एक आतंकी हमला (Red Fort Explosion) था। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत मामला दर्ज करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां अब इस हमले के आतंकी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं। वहीं, पाकिस्तान की मीडिया में इस मामले को लेकर जमकर रिपोर्टिंग की जा रही है, जिसमें भारत की सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी नेटवर्क को लेकर तरह-तरह के विश्लेषण सामने आए हैं।

‘द डॉन’ ने बताया दशक का सबसे बड़ा धमाका

पाकिस्तान के मशहूर अंग्रेजी अखबार ‘द डॉन’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस कार धमाके की जांच एंटी-टेररिज्म कानून के तहत कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यह धमाका पिछले दस वर्षों में दिल्ली का सबसे बड़ा ब्लास्ट है।

‘जियो न्यूज’ ने आतंकवाद के एंगल को दी प्रमुखता

पाकिस्तान का लोकप्रिय चैनल ‘जियो न्यूज’ ने भी अपनी हेडलाइन में आतंकवाद के पहलू को केंद्र में रखा। चैनल ने बताया कि दिल्ली पुलिस इस धमाके को आतंकी हमला मानकर जांच कर रही है और राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने बताया रहस्यमयी ब्लास्ट

पाकिस्तान के एक और प्रमुख मीडिया हाउस ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा कि दिल्ली में लाल किले के पास रहस्यमयी तरीके से कार धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत और 20 घायल हुए हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने सुरक्षा पर किया फोकस

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि कार धमाके के पीछे आतंकी कनेक्शन की जांच चल रही है। चैनल ने बताया कि दिल्ली समेत कई शहरों में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और एंटी-टेरर एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं।

‘पाकिस्तान टुडे’ ने कमिश्नर के बयान को किया शामिल

‘पाकिस्तान टुडे’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास धमाके में 8 की मौत और 20 घायल”। रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा का बयान भी शामिल था, जिसमें उन्होंने बताया कि धमाके के कारण आसपास की कई गाड़ियां जल गईं। साथ ही उन्होंने कहा कि कार के पूर्व मालिक सलमान से संबंधित तथ्यों की जांच जारी है।

दिल्ली धमाके को लेकर पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टिंग से यह स्पष्ट है कि इस घटना ने दोनों देशों में चिंता का माहौल बना दिया है। जहाँ भारत में जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी हैं, वहीं पाकिस्तान में मीडिया इस घटना को लेकर अलग-अलग एंगल से खबरें दिखा रही है। फिलहाल, सभी की निगाहें दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.