दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टला, दो विमान आपस में टकराए

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है, जब दोनों विमान ग्राउंड मूवमेंट पर थे। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों विमानों को तकनीकी रूप से नुकसान पहुंचा है।

Share This Article:

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है, जब दोनों विमान ग्राउंड मूवमेंट पर थे। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों विमानों को तकनीकी रूप से नुकसान पहुंचा है।

विमानों के पंख आपस में टकराए

जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए तैयार थी और पार्किंग बे से पुशबैक कर रही थी। इसी दौरान लेह से दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का B737-700 विमान टैक्सी-वे से गेट की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्पाइसजेट के विमान का राइट विंगलेट टूट गया, जबकि अकासा एयर के विमान के लेफ्ट हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को क्षति पहुंची है।

मामले की जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद ग्राउंड क्रू ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों विमानों को वहीं रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर दोनों विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ‘ग्राउंड’ कर दिया गया है, यानी मरम्मत और क्लियरेंस मिलने तक ये उड़ान नहीं भर सकेंगे।

विमानन सुरक्षा पर सवाल

अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि विमान को वापस पार्किंग एरिया में ले जाया गया है और यात्रियों को उनके गंतव्य (हैदराबाद) तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि हाल के महीनों में विमानों की तकनीकी खराबी और इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसने विमानन सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.