टी20 वर्ल्ड कप में डी कॉक ने की धोनी की बराबरी

टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को कुल तीन मुकाबले खेले गए। सबसे बड़ी उपलब्धि साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के नाम रही, जिन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा डिसमिसल के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली।

Share This Article:

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को कुल तीन मुकाबले खेले गए। दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के नाम रही, जिन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा डिसमिसल के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली। डी कॉक अब टी20 वर्ल्ड कप में 32 डिसमिसल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया

दिन के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 73 रन से मात दी। स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्से ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे और जीत की मजबूत नींव रखी।

जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से दी मात

दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने ओमान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया

दिन के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इस मैच में विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का बड़ा कीर्तिमान हासिल किया।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेटकीपर डिसमिसल

  • खिलाड़ी डिसमिसल
  • क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 32
  • एमएस धोनी (भारत) 32
  • कामरान अकमल (पाकिस्तान) 30
  • दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज) 27
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) 26

धोनी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला और अपनी कप्तानी में भारत को खिताब भी दिलाया। धोनी ने 2007 से 2016 के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में कुल 33 मैचों की 32 पारियों में 32 डिसमिसल किए। इस दौरान उनके नाम 21 कैच 11 स्टंपिंग दर्ज हैं। धोनी लंबे समय तक इस सूची में अकेले शीर्ष पर रहे, लेकिन अब क्विंटन डी कॉक ने उनकी बराबरी कर ली है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.