खून और खेल साथ नहीं चल सकते : केजरीवाल

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछले एक दशक से ज्यादा समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, लेकिन दोनों देश एसीसी और आईसीसी इवेंट में भिड़ते रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच को लेकर सियासत गर्म है। विपक्षी दलों के नेता पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावार हैं। ताजा मामले में रविवार एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पाक के साथ क्रिकेट मैच खेलने को देश के साथ गद्दारी बताया है।

केजरीवाल ने एक्स पर आप नेता सौरभ भारद्वाज के पोस्ट को रिट्वीट कर कहा ,पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। इस भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ क्यों चल रहा है। पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।/

आप नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा

आप के अन्य नेताओं मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि बात और आतंकवाद साथ साथ नहीं चल सकते। लेकिन अब लगता है कि देशभक्ति सिर्फ प्रधानमंत्री के भाषणों तक ही सीमित है। क्या ऑपरेशन सिंदूर की चिताएं इतनी जल्दी ठंडी पड़ गईं कि आतंकवादी देश के साथ क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। इस पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

खून और खेल कैसे एक साथ चल सकते हैं ?

संजय सिंह ने भी कहा कि पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया। भारत सरकार ने कहा कि पाक आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर चला, जिसमें देश के जवान शहीद हुए, आम लोग मारे गए। जिस पाक से लड़ाई चल रही है, उसके साथ कैसे क्रिकेट खेल सकते हैं। खुद केंद्र सरकार ने कहा था कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। पीएम ने खुद कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते तो फिर खून और खेल कैसे एक साथ चल सकते हैं। आप सांसद ने आरोप लगाया कि ये फर्जी राष्ट्रवादी हैं, जो देशभक्ति की बात करते हैं। इनके लिए धंधा पहले है, देश पीछे। क्रिकेट के धंधे में करोड़ों की कमाई है। इनके लिए इस धंधे में देश कहीं नहीं ठहरता। 

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.