‘सेवा ही संगठन’: भाजपा शाहदरा जिला ने अस्पताल में मरीजों के बीच चलाया सेवा अभियान

दिल्ली भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सेवा और संस्कृत राष्ट्रवाद को साकार करते हुए शाहदरा चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सेवा और संस्कृत राष्ट्रवाद को साकार करते हुए शाहदरा चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य, दवाइयों, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेकर उन्हें तत्काल मदद प्रदान की। बच्चों और परिजनों को मानसिक सहारा देने के लिए संवाद और मार्गदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण कर मरीजों को ठंड से राहत दी गई और स्वास्थ्यवर्धक फल वितरित किए गए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया।

भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचा रही है। संस्कृत राष्ट्रवाद केवल विचार नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और मानवता का व्यवहारिक रूप है।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल, पार्षद संदीप कपूर, भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट भारत गौड़, अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. मोनिका जुनेजा, डॉ. मनीष और कृष्णा नगर के चारों मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें कठिन समय में राहत और संबल मिलता है। भाजपा शाहदरा ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और सेवा-आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.