3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक खोला जाएगा। इस दौरान नागरिक सप्ताह में छह दिन उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक खोला जाएगा। इस दौरान नागरिक सप्ताह में छह दिन उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। उद्यान में प्रवेश का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा।

सोमवार और होली पर रहेगा बंद

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को रखरखाव के कारण अमृत उद्यान बंद रहेगा। इसके अलावा 4 मार्च को होली पर्व के अवसर पर भी उद्यान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक आगंतुक राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश द्वार के बाहर स्थापित स्वयं सेवा कियोस्क से भी सीधे टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे।

गेट संख्या 35 से ही होगा प्रवेश-निकास

सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू मार्ग के पास स्थित गेट संख्या 35 से ही किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्य द्वारों से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट संख्या 35 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट में शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इन बसों की पहचान ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ लिखे बैनर से की जा सकेगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.