UP 2027 मिशन पर अखिलेश यादव, क्या ‘विजन इंडिया’ बदल पाएगा सपा की राजनीति?

अखिलेश यादव ने 'विजन इंडिया' अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य युवाओं, विशेषज्ञों और उद्यमियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है। इसके जरिए सपा विकास और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा बढ़ाने के साथ खुद को भविष्य की सोच वाली पार्टी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।

Share This Article:

लखनऊ | समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘विजन इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, विशेषज्ञों, उद्यमियों और पेशेवरों को पार्टी से जोड़ना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल बेंगलुरु से हुई थी और अब इसे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों तक पहुंचाया जा रहा है।

हाल के दिनों में अखिलेश यादव ने आगरा में छोटे व्यापारियों, प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों और पेपर लीक के मुद्दे पर, जबकि गाजियाबाद में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। जून से अगस्त तक प्रदेश के कई शहरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां व्यापार, खेती, रोजगार, शिक्षा और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।

तीन हिस्सों में होगा कार्यक्रम

हर कार्यक्रम करीब तीन घंटे का होगा। पहले चरण में विशेषज्ञों की चर्चा होगी, दूसरे चरण में लोगों के सवाल लिए जाएंगे और अंत में अखिलेश यादव अपनी बात रखेंगे। इसके बाद मीडिया से भी बातचीत की जाएगी।

सपा बदलना चाहती है अपनी छवि

पार्टी का कहना है कि वह सिर्फ विरोध की राजनीति नहीं, बल्कि मुद्दों के समाधान और विकास का रोडमैप भी लोगों के सामने रखना चाहती है। इसी सोच के तहत सपा अपने पारंपरिक PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे के साथ “Plan, Develop & Ascent” की नई अवधारणा को भी आगे बढ़ा रही है।

इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, सांसद राजीव राय और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को दी गई है। पार्टी का मानना है कि इस पहल से वह खुद को एक विकास और भविष्य की सोच रखने वाली राजनीतिक ताकत के रूप में पेश कर सकेगी।

Kalpana

kalpana.kaim2003@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.