पहचान का आधार: छह महीने में 100 करोड़ लोगों की पहचान साबित

आधार कार्ड ने लोगों की पहचान साबित करने में नया मुकाम हासिल किया है। बीते करीब छह महीने में इस प्रक्रिया से गुजरने वालों की संख्या 200 करोड़ हो गई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार में हुए SIR से आधार कार्ड की प्रमाणिकता पर छिड़ी बहस के बीच इस बायोमीट्रिक दस्तावेज ने नया मुकाम हासिल किया है। आधार के ज़रिए पहचान साबित करने की प्रक्रिया के तहत 6 महीनों में 100 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ आदान-प्रदान हुए हैं। यूआईडीएआई गांवों से लेकर बड़े शहरों तक आधार के जरिए पहचान साबित करने की प्रक्रिया को कामयाब बनाने के लिए सरकारों, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

ऐसे बढ़ा आंकड़ा

2024 के मध्य तक 50 करोड़ आदान-प्रदान दर्ज किए गए। जनवरी 2025 में यह संख्या करीब पांच महीनों में दोगुनी होकर 100 करोड़ हो गई। इसके बाद छह महीने से भी कम वक्त में यह आंकड़ा फिर से दोगुना होकर 200 करोड़ तक पहुंच गया। 

विश्वास हुआ मजबूत

 यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने कहा, “इतने कम समय में 200 करोड़, आधार पहचान साबित करने की प्रक्रिया के आदान-प्रदान के मुकाम तक पहुंच बदलावों से बनी व्यवस्था में विश्वास को दर्शाता है।

इसको भी पढ़ें: स्पेस कैपिसिटी बढ़ेगी, बनेगा तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड

शासन की रीढ़ मजबूत कर रहा यूआईडीएआई डिजिटल

देश के हर कोने में त्वरित, सुरक्षित और कागज़ रहित पहचान सत्यापन को कामयाब बनाकर यूआईडीएआई डिजिटल शासन की रीढ़ को मजबूत कर रहा है। यह कामयाबी महज संख्याओं को लेकर ही नहीं है बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि तकनीक को कुशलता के साथ इस्तेमाल किया जाता है तो वह दूरियों को खत्म कर सकती है। नागरिकों को और सशक्त बना सकती है और सही मायनों में आत्मविश्वास से भरे डिजिटल भविष्य की ओर जाने की भारत की यात्रा को, रफ्तार दे सकती है। UIDAI के  मुताबिक देश में 125 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार को 2009 में पेश किया गया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है। आधार को अपडेट करने को लेकर रोज तीन-चार लाख अनुरोध मिलते हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.