8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की ₹54,000 हो सकती है मिनिमम सैलरी

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की सुगबुगाहट के बीच कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने अपनी मांगों का पिटारा खोल दिया है

Share This Article:

नई दिल्ली: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की सुगबुगाहट के बीच कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने अपनी मांगों का पिटारा खोल दिया है। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन (FNPO) ने सिफारिश की है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.0 से 3.25 के बीच रखा जाए। यदि सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है, तो सबसे निचले स्तर (Level 1) के कर्मचारियों का मूल वेतन ₹18,000 से बढ़कर सीधे ₹54,000 हो जाएगा।

‘एकरॉयड फॉर्मूले’ पर आधारित वेतन की मांग

FNPO के महासचिव और NCJCM सदस्य शिवाजी वासिरेड्डी के अनुसार, वेतन की गणना ‘एकरॉयड फॉर्मूले’ (Akroyd Formula) के आधार पर की गई है। यह फॉर्मूला एक औसत परिवार के भोजन (2700 कैलोरी), कपड़ा, आवास और अन्य बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर न्यूनतम वेतन तय करता है। इस बार कर्मचारियों ने मौजूदा 3% की वार्षिक वेतन वृद्धि को बढ़ाकर 5% करने की भी जोरदार मांग की है।

जिम्मेदारी के हिसाब से अलग-अलग ‘फिटमेंट फैक्टर’

इस बार संगठनों ने एक समान फिटमेंट फैक्टर के बजाय जिम्मेदारी और पद के हिसाब से ‘ग्रेजुएटेड फिटमेंट फैक्टर’ का प्रस्ताव दिया है:

  • लेवल 1 से 5: 3.00 फिटमेंट फैक्टर (महंगाई से राहत के लिए)।
  • लेवल 6 से 12: 3.05 से 3.10 फिटमेंट फैक्टर (सुपरवाइजरी और कौशल आधारित भूमिकाओं के लिए)।
  • लेवल 16 और उससे ऊपर: 3.20 से 3.25 फिटमेंट फैक्टर (वरिष्ठ नेतृत्व पदों के लिए)।

प्रस्तावित वेतन संरचना पर एक नज़र (संभावित)

स्तर (Level)वर्तमान बेसिक पे (7th CPC)प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टरप्रस्तावित न्यूनतम वेतन (8th CPC)
लेवल 1 (ग्रुप C)₹18,0003.00₹54,000
लेवल 6 (ग्रुप B)₹35,4003.05₹1,08,000
लेवल 10 (ग्रुप A)₹56,1003.10₹1,74,000
लेवल 18 (कैबिनेट सचिव)₹2,50,0003.25₹8,12,500

25 फरवरी को होगी अहम बैठक

8वें वेतन आयोग के लिए दिल्ली के जनपथ स्थित ‘चंद्रलोक बिल्डिंग’ में कार्यालय आवंटित कर दिया गया है। 25 फरवरी 2026 को NCJCM और ड्राफ्ट कमेटी के सदस्यों के बीच एक बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में सभी कर्मचारी संगठनों के सुझावों की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम रिपोर्ट आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई को सौंपी जाएगी।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.