मौनी अमावस्या पर चलीं 244 स्पेशल ट्रेनें

मौनी अमावस्या के अवसर पर देशभर में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने बेहतर प्रबंधन का परिचय देते हुए 3 जनवरी 2026 से अब तक 244 विशेष ट्रेनों का संचालन किया।

Share This Article:

नई दिल्ली। मौनी अमावस्या के अवसर पर देशभर में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने बेहतर प्रबंधन का परिचय देते हुए 3 जनवरी 2026 से अब तक 244 विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से करीब 4.5 लाख यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में 31 ट्रेनें उत्तर रेलवे, 158 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे और 55 ट्रेनें उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा संचालित की गईं। सभी सेवाओं की योजना इस तरह बनाई गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।

18 जनवरी को 40 विशेष ट्रेनें

18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दौरान प्रयागराज में यात्रियों की संख्या अपने चरम पर रही। इस दिन कुल 40 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें 11 उत्तरी रेलवे, 22 उत्तर मध्य रेलवे और 7 उत्तर पूर्वी रेलवे की ट्रेनें शामिल थीं। इन ट्रेनों से लगभग एक लाख यात्रियों ने सफर किया। खास बात यह रही कि इस दौरान सभी नियमित ट्रेनें भी अपने तय समय के अनुसार चलती रहीं, जिससे रेलवे की परिचालन क्षमता और बेहतर समन्वय का स्पष्ट प्रमाण मिला।

विभिन्न जोनों में बेहतर तालमेल

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सफलता उन्नत तकनीक, संसाधनों की प्रभावी योजना और विभिन्न जोनों के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम है। मौनी अमावस्या जैसे बड़े धार्मिक अवसरों पर निर्बाध, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिकता रही है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.