‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’ : राघव चड्ढा ने धुरंधर फिल्म के डायलॉग से विरोधियों को दिया जवाब

शनिवार को राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी के नेताओं को करारा जवाब दिया। उन्होंने हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' के एक मशहूर डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा "घायल हूं, इसलिए घातक हूं।"

Share This Article:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के अंदर मचे घमासान ने अब एक फिल्मी मोड़ ले लिया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व (आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह) के बीच तलवारें खिंच गई हैं।

शनिवार को राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी के नेताओं को करारा जवाब दिया। उन्होंने हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ के एक मशहूर डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा “घायल हूं, इसलिए घातक हूं।”

राघव चड्ढा ने भावुक और आक्रामक अंदाज में कहा कि वह अब तक चुप थे, लेकिन बार-बार दोहराए जा रहे झूठ को सच बनने से रोकने के लिए उनका बोलना जरूरी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ चलाया जा रहा है, जो एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

आप के तीन आरोपों पर राघव का जवाब

पार्टी ने राघव चड्ढा पर अनुशासनहीनता के तीन मुख्य आरोप लगाए थे, जिनका उन्होंने वीडियो में विस्तार से खंडन किया:

1. वॉकआउट में साथ न देने का आरोप: पार्टी का दावा था कि जब पूरा विपक्ष सदन से बाहर जा रहा था, तब राघव चड्ढा वही बैठे रहे। इस पर चड्ढा ने चुनौती देते हुए कहा, “पार्लियामेंट में हर जगह सीसीटीवी लगे हैं। आप फुटेज निकलवाकर दिखा दे कि मैंने कब विपक्ष का साथ नहीं दिया। यह सफेद झूठ है।”

2. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका पर हस्ताक्षर: दूसरा आरोप था कि उन्होंने सीईसी को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। राघव ने पलटवार करते हुए कहा, “मुझसे किसी ने औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर साइन करने को कहा ही नहीं। सच तो यह है कि आप के 10 में से 6-7 सांसदों ने खुद इस पर साइन नहीं किए हैं। फिर निशाना सिर्फ मुझे ही क्यों बनाया जा रहा है?”

3. स्क्रिप्टेड साजिश का दावा: राघव चड्ढा ने कहा कि कल से जो भाषा पार्टी के नेता इस्तेमाल कर रहे हैं, वह एक जैसी है। उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें दरकिनार करने के लिए पार्टी के भीतर से ही साजिश रची जा रही है।

क्या ‘धुरंधर’ बनेगा राजनीति का नया चेहरा?

राघव चड्ढा द्वारा फिल्म ‘धुरंधर’ के डायलॉग का इस्तेमाल करना चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या राघव अब आम आदमी पार्टी से अपनी राहें अलग करने वाले हैं या यह पार्टी के भीतर वर्चस्व की एक नई जंग है। फिलहाल, ‘घायल’ शेर के इस ‘घातक’ पलटवार ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.