चार्ली कर्क मर्डर पर Obama-Trump आमने-सामने

अमेरिका में चार्ली कर्क की हत्या ने सियासत को गर्मा दिया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने Trump पर देश को बांटने का आरोप लगाया, तो व्हाइट हाउस ने ओबामा को ही बढ़ती नफरत और राजनीतिक विभाजन का जिम्मेदार ठहराया।

Share This Article:

नई दिल्ली: अमेरिका में चार्ली कर्क की हत्या (Charlie Kirk Murder) के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। एक ओर जहां पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama Statement) ने इस घटना को देश के लिए “महत्वपूर्ण मोड़” करार दिया, वहीं व्हाइट हाउस ने ओबामा को ही आधुनिक अमेरिकी राजनीति में बढ़ती शत्रुता का जिम्मेदार ठहरा दिया।

ओबामा का बयान: ट्रंप पर परोक्ष हमला

पेंसिल्वेनिया के एरी शहर में आयोजित जेफरसन एजुकेशन सोसायटी (Jefferson Education Society) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका की लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव आपसी असहमति को हिंसा से परे जाकर स्वीकार करने में है। उन्होंने परोक्ष रूप से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के दौर में कुछ नेता मतभेदों को सुलझाने के बजाय समाज को और ज्यादा विभाजित कर रहे हैं। ओबामा ने यह भी कहा कि ट्रंप और उनके सहयोगियों की भाषा, जिसमें विरोधियों को “कीड़े-मकोड़े” या “दुश्मन” कहा जाता है, लोकतंत्र के लिए गहरी चिंता का विषय है।

पुराने संकटों की याद दिलाई

ओबामा ने अपने भाषण में अतीत के कुछ बड़े हादसों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2015 में साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन चर्च में हुई गोलीबारी और 2001 के 11 सितंबर हमलों के बाद तत्कालीन राष्ट्रपतियों की जिम्मेदारी देश को एकजुट करने की रही थी। ओबामा के मुताबिक, ऐसे संकट के समय राष्ट्रपति का कर्तव्य है कि वह नागरिकों को साझा मूल्यों और रिश्तों की याद दिलाए, न कि उन्हें और दूर कर दे।

ट्रंप प्रशासन पर उठे सवाल

चार्ली कर्क की हत्या के बाद से अमेरिकी राजनीति में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि ट्रंप और उनकी नीतियों ने समाज को बांटने का काम किया है। दूसरी तरफ, ट्रंप समर्थक इस घटना को विपक्षी साजिश और राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश बता रहे हैं। इस बीच, काश पटेल कांग्रेस में प्रशासन की ओर से लगातार जवाब दे रहे हैं और विपक्षी नेताओं के आरोपों को नकार रहे हैं।

व्हाइट हाउस का पलटवार

ओबामा के बयान के बाद व्हाइट हाउस ने बुधवार को आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। प्रशासन का कहना है कि बराक ओबामा ही अमेरिकी राजनीति में विभाजनकारी राजनीति के निर्माता रहे हैं। बयान में यह आरोप भी लगाया गया कि ओबामा के कार्यकाल में ही देश में नफरत की राजनीति ने जड़ें पकड़ीं और आज के हालात की जिम्मेदारी उन्हीं पर जाती है।

राजनीति में बढ़ा तनाव

विशेषज्ञों का मानना है कि कर्क की हत्या सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि अमेरिका के राजनीतिक विमर्श का नया मोड़ है। ओबामा और व्हाइट हाउस के बीच जुबानी जंग से साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराएगा। ट्रंप प्रशासन पर विपक्ष का दबाव बढ़ता दिख रहा है, जबकि रिपब्लिकन नेता इसे राजनीतिक अवसरवाद बताकर खारिज कर रहे हैं।अमेरिका की मौजूदा राजनीति में यह बहस सिर्फ एक हत्या तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.