नेपाल में उग्र भीड़ ने भारतीयों को पीटा, Gen-Z हिंसा में फंसे पीडि़तों ने  लगाई मदद की गुहार

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर गए बिहार के 4 लोग Gen-Z हिंसक प्रदर्शन का शिकार होकर फंस गए. अब पीडि़तों ने सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है

Share This Article:

नालंदा: नेपाल में Gen-Z हिंसा में फंसे बिहार के नालंदा के 4 लोगों ने केंद्र और बिहार सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बिहार शरीफ के कुछ लोग नेपाल में हुई हिंस में फंस गए हैं और सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। ये लोग धार्मिक यात्रा पर पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे लेकिन अचानक Gen-Z हिंसा उनकी जान पर बन आई थी। उग्र भीड़ ने न केवल भारतियों को पीट बल्कि उनकी स्कोर्पियों कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडि़त लोग नालंदा मुख्यालय बिहार शरीफ के अलग अलग मोहल्ले का रहने वाला हैं। उन्होंने होटल संचालक की मदद से व्हाट्सएप कॉल के जरिए फोन कर घर वालों को जानकारी दी।

पीडि़त सुबोध ने बताया किसी तरह जान बची

पीडि़त सुबोध कुमार ने फोनकर परिवार वालों को बताया कि किसी तरह से हम लोगों की जान बची है।  आंदोलन कर रहे कुछ नेपाली नागरिकों ने उन लोगों के साथ मारपीट की और गाछ़ह के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा से सटे बिहार के रक्सौल बॉर्डर से 100 किमी पहले एक होटल में छिपे हैं।

5 सितंबर को पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन गए थे

5 सितंबर को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर घूमने बिहार शरीफ से 8 लोग दर्शन के लिए गए थे, जिनमें से कुछ लोग पिछली रात चोरी छिपे स्थानीय ऑटो चालक की मदद से वहां जान बचाकर भाग निकले जबकि 4 लोग अभी भी फंसे हूए हैं। इनमें नीरज कुमार, संजीव कुमार, सुबोध कुमार, विपीन सिंह और शुभम कुमार शामिल हैं। सभी बिहार सरकार से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। इससे पीडि़तों का परिवार डरा सहमा हुआ है।

7 सितंबर को Gen-Z हिंसा भडक़ी थी

7 सितंबर की शाम भ्रष्टाचार को लेकर युवा छात्रों का आंदोलन हिंसा का रूप ले लिया था। जिसमें अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी है। इससे नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जबकि अन्य नेताओं और मंत्रियों के घर, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट भीड़ में आग लगा दी थी। हालात को काबू में करने के लिए नेपाली सेना ने मोर्चा संभालते हुए कर्फ्यू लगा दिया था। फिललहाल की स्थिति नियंत्रण में है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.