भारत में हर तीन में से एक मौत दिल की बीमारी से जुड़ी, रिपोर्ट में खुलासा

रिपोर्ट में बताया गया हैं कि भारत में हर तीन में से एक इंसान की मौत दिल की बीमारी से होती हैं। देश में 56.7% मौते केवल हृदय रोग के कारण हुई हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत में दिल की बीमारी यानी हृदय रोग (Cardiovascular Diseases) से होने वाली मौतों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी की गई सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (SRS) की नई रिपोर्ट कॉज़ेज़ ऑफ़ डेथ: 2021–2023 के अनुसार, देश में होने वाली कुल मौतों में से लगभग 31% मौतें हृदय रोगों यानी दिल की बीमारियों के कारण हो रही हैं।

गैर-संचारी रोग बने चिंता का विषय

SRS की रिपोर्ट के अनुसार, गैर-संक्रामक रोग (Non-Communicable Diseases) जैसे हृदय रोग, डायबिटीज़, कैंसर आदि देश में कुल मौतों का 56.7% हिस्सा हैं। वहीं संक्रामक रोग से होने वाली मौतों का प्रतिशत 23.4% हैं। COVID-19 महामारी के दौरान यह आँकड़े 55.7% और 24% थे, जिससे यह पता चलता है कि महामारी के बाद भी गैर-संक्रामक रोगों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

उम्र के हिसाब से मृत्यु के कारण

  1. 30 साल से ऊपर के लोगों में दिल की बीमारी सबसे बड़ी मौत का कारण हैं।
  2. वही 15 से 29 साल के युवाओं में आत्महत्या मृत्यु का सबसे बड़ा कारण पाया गया है।
  3. 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों में 10.5% मौतें अनिर्धारित कारणों से दर्ज हुई हैं।

अन्य प्रमुख कारण

  1. बुखार (अनजान कारणों से): 4.9%
  2. अनजाने हादसे (सड़क दुर्घटनाओं को छोड़कर): 3.7%
  3. डायबिटीज़: 3.5%
  4. जनन-मूत्र संबंधी रोग: 3.0%
  5. चोट से होने वाली मौतें: 9.4%

बीमारियों से होने वाली मृत्यु के कारण

तत्कालीन रिपोर्ट में भारत में होने वाली मौत के सबसे बड़े कारण इस प्रकार बताए गए हैं:

  1. हृदय रोग – 31%
  2. श्वसन संक्रमण – 9.3%
  3. कैंसर व अन्य नेओप्लाज़्म – 6.4%
  4. श्वसन संबंधी बीमारियाँ – 5.7%
  5. पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियाँ – 5.3%

निष्कर्ष

विशेषज्ञों का कहना है कि हृदय रोगों में बढ़ोतरी हमारी असंतुलित जीवनशैली, खराब खान-पान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि का ही परिणाम है। रिपोर्ट ये दर्शाती है कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य नीतियों में सुधार और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में भारत में समय से पहले होने वाली मौतों का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.