राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: 33 साल बाद मिला SRK को नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को पहली बार फिल्म जवान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाया कि ये अवॉर्ड उन्हें पहले स्वदेश या चक दे! इंडिया जैसी फिल्मों के लिए क्यों नहीं मिला।

Share This Article:

नई दिल्ली: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  (National Film Awards 2025) की घोषणा ने बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच खुशी और बहस दोनों को जन्म दे दिया है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान (2023) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। वहीं 12th फेल के लिए विक्रांत मैसी को भी संयुक्त रूप से यह सम्मान मिला। रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में दमदार भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

33 साल के करियर में पहली बार मिला राष्ट्रीय सम्मान
1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, स्वदेश, चक दे! इंडिया, देवदास, माय नेम इज खान जैसी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली, इसके बावजूद इतने दशकों तक राष्ट्रीय पुरस्कार से वो वंचित रहे। इस साल जवान फिल्म के लिए उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला, जिससे उनके चाहने वालों की खुशी के साथ-साथ एक पुरानी टीस भी उभर आई।

‘स्वदेश’ और ‘चक दे’ को क्यों किया गया नजरअंदाज़?
फैंस ने सोशल मीडिया पर पूछा कि अगर SRK को अवॉर्ड देना ही था तो ‘स्वदेस’ या ‘चक दे! इंडिया’ जैसी फिल्मों के लिए क्यों नहीं दिया गया? कई यूजर्स ने लिखा कि स्वदेश एक इमोशनल सीन ही जवान की पूरी फिल्म पर भारी है।दर्शको का मानना हैं की शाहरुख खान को ये अवार्ड बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था।

क्या ‘जवान’ SRK की सबसे दमदार परफॉर्मेंस है?
जवान में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था—एक पिता और एक बेटा। फिल्म में भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय और सिस्टम की खामियों को दिखाया गया, जो जनता से गहराई से जुड़ा। फिल्म ने दर्शकों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया। कई यूज़र्स का मानना है कि फिल्म का एक खास सीन ही नेशनल अवॉर्ड का हकदार था।

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के प्रमुख विजेता

1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor)
शाहरुख खान – ‘जवान’
विक्रांत मैसी – ’12th फेल’ (संयुक्त विजेता)
2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress)
रानी मुखर्जी – ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’
3. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film)
‘12th फेल’
4. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म (Best Film in Hindi)
‘कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’

शाहरुख बोले–’ये सम्मान मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख ने कहा, “ये सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। इस शोर भरी दुनिया में अगर आपको सुना जाए तो ये सौभाग्य है।उन्होंने भारत सरकार, सूचना एवं संचार मंत्रालय(information and broadcasting minister) और अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए ट्विटर (@iamsrk) पे एक विडियो साझा की है।

यह भी पढ़े :

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.