इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं धांसू फिल्मों-सीरीज की लिस्ट!

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते सिनेमा लवर्स के लिए भरपूर मनोरंजन का इंतजाम है। 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते सिनेमा लवर्स के लिए भरपूर मनोरंजन का इंतजाम है। 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में ओटीटी सब्सक्राइबर्स को फुल पैसा वसूल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

ओटीटी प्ले की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस हफ्ते फैंटेसी, रोमांस, मिस्ट्री-थ्रिलर और कॉमेडी जॉनर की कई बड़ी पेशकशें दर्शकों का इंतजार कर रही हैं। आइए जानते हैं रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी-

अ नाइट ऑफ सेवेन किंगडम्स

फैंटेसी वेब सीरीज अ नाइट ऑफ सेवेन किंगडम्स में पीटर क्लैफी लीड रोल में नजर आएंगे।
यह सीरीज 19 जनवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

अ बिग बोल्ड ब्यूटिफुल जर्नी

रोमांटिक फिल्म अ बिग बोल्ड ब्यूटिफुल जर्नी का निर्देशन कोगोनाडा ने किया है। फिल्म में मार्गोट रॉबी और कॉलिन फैरेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

चीकातिलो

मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म चीकातिलो में शोभिता धुलिपाला एक पॉडकास्टर के किरदार में नजर आएंगी।
शरण कोपिशेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

तेरे इश्क में

निर्देशक आनंद एल राय की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।
फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

मस्ती 4

एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 भी इसी हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म में रितेश देशमुख, आफ्ताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 से ZEE5 पर उपलब्ध होगी।

गुस्ताख इश्क

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म गुस्ताख इश्क अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.