नई दिल्ली: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों प्रोजेक्ट्स रिलीज होते हैं, लेकिन वाकई में कम ही फिल्में इतना कमाल कर पाती हैं कि 500 करोड़ का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन पार कर लें। बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा ने भी दमदार एंट्री की है। पिछले कुछ सालों में पैन-इंडिया रिलीज ने बॉर्डर्स तोड़ दिए, जिससे दर्शकों का प्यार पूरे देश में बंटा। सैक्रेड नंबर्स की ताजा रिपोर्ट बताती है कि कुल 15 ऐसी फिल्में हैं, जो इस क्लब में शुमार हैं। ये न सिर्फ कमाई की मिसाल हैं, बल्कि स्टोरीटेलिंग और स्टार पावर का संगम भी।
टॉप 15 की धमाकेदार लिस्ट
यहां देखिए उन चुनिंदा फिल्मों की सूची, जिन्होंने घरेलू बाजार में 500 करोड़ से ज्यादा कमाए। आंकड़े सैक्रेड नंबर्स के आधार पर हैं:
- पुष्पा 2: द रूल – 1471.1 करोड़ (तेलुगु)
- बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – 1416.9 करोड़ (तेलुगु)
- छावा – 716.91 करोड़ (हिंदी)
- स्त्री 2 – 713.15 करोड़ (हिंदी)
- कल्कि 2898 एडी – 767.25 करोड़ (तेलुगु)
- जवान – 760 करोड़ (हिंदी)
- कांतारा चैप्टर 1 – 540 करोड़ (कन्नड़, अभी चल रही)
- एनिमल – 660 करोड़ (हिंदी)
- पठान – 657.5 करोड़ (हिंदी)
- गदर 2 – 620.5 करोड़ (हिंदी)
- केजीएफ चैप्टर 2 – 1000.85 करोड़ (कन्नड़)
- आरआरआर – 915.85 करोड़ (तेलुगु)
- दंगल – 535 करोड़ (हिंदी)
- बाहुबली: द बिगिनिंग – 516 करोड़ (तेलुगु)
- 2.0 – 519 करोड़ (तमिल)
ये फिल्में एक्शन, ड्रामा और फोक लोर का बेहतरीन मिश्रण हैं, जो दर्शकों को थिएटर्स खींच लाईं।
- इसको भी पढ़ें: De De Pyaar De 2: अजय-रकुल की जोड़ी के साथ आर माधवन का धमाल
कौन सी इंडस्ट्री ने मारी बाजी?
500 करोड़ क्लब में बॉलीवुड का दबदबा साफ दिखता है, जिसके नाम पर 7 फिल्में हैं जवान, पठान, दंगल, छावा, स्त्री 2, गदर 2 और एनिमल। इन्होंने स्टारडम और इमोशनल कनेक्ट से कमाल किया। दूसरे नंबर पर तेलुगु सिनेमा (टॉलीवुड) है, जिसके 5 ब्लॉकबस्टर हैं: पुष्पा 2, कल्कि 2898 एडी, बाहुबली पार्ट्स और आरआरआर है। कन्नड़ इंडस्ट्री (सैंडलवुड) ने 2 फिल्मों केजीएफ 2 और कांतारा चैप्टर 1 से सरप्राइज दिया, जबकि तमिल (कॉलीवुड) की सिर्फ 2.0 ही लिस्ट में है। यह आंकड़े बताते हैं कि साउथ सिनेमा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, लेकिन हिंदी फिल्में अभी भी लीडर हैं।
भविष्य की उम्मीदें
ये रिकॉर्ड्स दिखाते हैं कि भारतीय सिनेमा वैश्विक स्तर पर कैसे उभर रहा है। आने वाले समय में और फिल्में इस क्लब में जगह बनाएंगी, खासकर पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स से। अगर आप सिनेमा लवर हैं, तो ये लिस्ट मिस न करें!



