उदयपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और गायक स्टेबिन बेन ने 10 जनवरी को क्रिश्चियन रीति से विवाह करने के बाद 11 जनवरी को हिंदू रीती रिवाज से भी सात फेरे लिए।
Away from boardrooms, at the grassroots. I lived their day.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) January 12, 2026
Stay tuned! pic.twitter.com/exGBNFGD3T
हिंदू समारोह में दुल्हन नूपुर ने शानदार कोरल पिंक लहंगा पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जबकि वर स्टेबिन बेन ने शाही सफेद शेरवानी में दुल्हन के साथ कदम मिलाया। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों को हाथ पकड़कर खुश नजर आते हुए और उत्साह के साथ हाथ उठाते हुए देखा गया।
शादी से पहले परिवार की ओर से मेहंदी और संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नूपुर, स्टेबिन और कृति सनोन ने इन आयोजनों में जमकर डांस किया। सूत्रों के अनुसार, नूपुर और स्टेबिन की पहचान पेशेवर तौर पर हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।
दोनों ने अपनी शादी में दोनों धर्मों की संस्कृति का सम्मान करते हुए यह खास दिन यादगार बना दिया।



