नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर 2’ का संगीत इन दिनों चर्चा में है और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं सूफी सिंगर खान साब, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने Nusrat Fateh Ali Khan की मशहूर कव्वाली ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ को अपनी आवाज देकर गाने में नई जान फूंक दी है।
कौन हैं Khan Saab?
खान साब का असली नाम इमरान खान है। उनका जन्म पंजाब के कपूरथला के भंडाल डोना गांव में हुआ और परवरिश जालंधर में हुई। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था और महज पांच साल की उम्र में उन्होंने गायकी की तालीम शुरू कर दी थी।
नुसरत फतेह अली खान को मानते हैं उस्ताद
खान साब पर Nusrat Fateh Ali Khan का गहरा प्रभाव रहा है और वे उन्हें अपना उस्ताद मानते हैं। उनकी गायकी में सूफी रंग साफ नजर आता है, जो दर्शकों को खासा पसंद आता है।
संघर्ष के बाद मिली पहचान
आर्थिक तंगी के चलते खान साब की पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी और उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़े। हालांकि बाद में पंजाबी सिंगर Garry Sandhu की मदद से उन्होंने दोबारा संगीत की दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई।
अब ‘धुरंधर 2’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सूफी संगीत में उनकी पकड़ कितनी मजबूत है, और यही वजह है कि उनकी आवाज ने फिल्म के म्यूजिक को खास बना दिया है।



