Bigg Boss 19 में Salman के साथ तीन दिग्गज होस्ट भी करेंगे कंटेस्टेंट्स की खटिया खड़ी

‘बिग बॉस 19’ 29 या 30 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा, जिसमें सलमान खान पहले तीन महीने होस्ट करेंगे, फिर फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर कमान संभालेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) लंबे समय से चर्चा में है, और अब इसके कई बड़े अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फैंस यह जानने को उत्सुक थे कि शो कब शुरू होगा, होस्ट कौन होंगे, और यह टीवी पर आएगा या ओटीटी पर। अब इन सवालों के जवाब मिल गए हैं। इस बार सलमान खान अकेले शो को होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि उनके साथ तीन अन्य मशहूर हस्तियां भी नजर आएंगी, जो कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर शो में नया रंग भरेंगी। आइए जानते हैं इन होस्ट्स के नाम और शो की अहम जानकारी।

इस दिन शुरू होगा शो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो पूरे पांच महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करेगा। एक सूत्र ने बताया कि यह शो अगस्त के आखिरी सप्ताह, यानी 29 या 30 अगस्त को शुरू होगा। यह सीजन डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट में आएगा, यानी यह टीवी और ओटीटी (OTT)पर एक साथ चलेगा। नए एपिसोड को पहले जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया जाएगा, इसके डेढ़ घंटे बाद वही एपिसोड कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। 

सलमान के साथ ये तीन सितारे संभालेंगे कमान
शो के लिए कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन चल रहे हैं, और जल्द ही कंटेस्टेंट्स फाइनल किए जाएंगे। हमेशा की तरह सलमान खान इस सीजन की शुरुआत करेंगे, लेकिन उनका कॉन्ट्रैक्ट केवल तीन महीने का है। सूत्रों के अनुसार, सलमान के बाद फराह खान (Farah Khan), करण जौहर (Karan Johar) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट की भूमिका निभाएंगे। फराह और करण पहले भी ‘बिग बॉस’ के कुछ हिस्सों को होस्ट कर चुके हैं। वहीं अनिल कपूर ने भी बिग बॉस ओटीटी 2 जबरदस्त होस्टिंग की थी। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि सलमान के बाद एक ही होस्ट होगा या कई सेलिब्रिटीज हर दो हफ्ते में बारी-बारी से होस्ट करेंगे। लेकिन, सलमान ग्रैंड फिनाले के लिए वापसी करेंगे।

इसको भी पढ़ें: Dhurandhar: Ranveer Singh अपने से 20 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ कर रहे सिजलिंग रोमांस

क्या होगा खास?
‘बिग बॉस 19’ का पहला प्रोमो जुलाई के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है, और ऑफिशियल घोषणा भी जल्द होगी। शो में 15 कंटेस्टेंट्स शुरू में हिस्सा लेंगे, जिनमें बाद में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी होंगी। हाल ही में टीवी एक्टर राम कपूर ने शो में भाग लेने की अफवाहों को खारिज किया है। यह सीजन अपने नए फॉर्मेट और स्टार होस्ट्स के साथ दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव लेकर आएगा।

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.