Dhurandhar: Ranveer Singh अपने से 20 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ कर रहे सिजलिंग रोमांस

रणवीर सिंह 'धुरंधर' में 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ रोमांस और एक्शन का तड़का लगाएंगे। यह फिल्म, जिसमें सारा मुख्य अभिनेत्री के रूप में डेब्यू कर रही हैं, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: Dhurandhar: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में एक्शन के साथ-साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जो अभिनेत्री रोमांस कर रही हैं, वह उनसे उम्र में 20 साल छोटी हैं। यह 20 वर्षीय अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि सारा अर्जुन (Sara Arjun) हैं, जो एक प्रसिद्ध अभिनेता की बेटी हैं। सारा ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है और वह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाल कलाकार रह चुकी हैं।

सारा अर्जुन की बायोग्राफी 
सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता राज अर्जुन एक मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘थलाइवी’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। सारा की मां सान्या अर्जुन उनके करियर और काम को संभालती हैं। सारा ने बहुत छोटी उम्र से ही मनोरंजन जगत में कदम रख दिया था। सारा अर्जुन ने सिर्फ दो साल की उम्र से विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया। ऐसे में पांच साल की उम्र तक मैकडॉनल्ड्स, मैगी जैसे बड़े ब्रांड्स के 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया।

सारा अर्जुन का करियर
सारा ने 2011 में तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ (Deiva Thirumagal) से बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया, जब वह सिर्फ छह साल की थीं। इसके बाद उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हिंदी फिल्मों में वह ‘एक थी डायन’ (Ek Thi Dayan), ‘404’, ‘जज्बा’ (Jazba) और ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स (The Song of Scorpions)’ जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। तमिल सिनेमा में ‘सैवम’ (Saivam), ‘सिलु करुपट्टी’ (Silu Karupatti) और मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 1 और 2’ (Ponniyin Selvan: Part 1, 2) में उनके किरदारों ने खूब वाहवाही बटोरी। खास तौर पर ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में उन्होंने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

इसको भी पढ़ें: Son of Sardaar 2 Starcast Fees: Ajay Devgn की फीस जानकर हैरान रह जाएंगे

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह एक एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी और सारा के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। 2023 में 18 साल की उम्र में सारा ने करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे वह देश की सबसे महंगी बाल कलाकारों में शुमार हो चुकी थीं। इस फिल्म के साथ वह अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रही हैं।

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.