नई दिल्ली: 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके पास सगा भाई नहीं है। फिर भी, वे अपनी बहनों के साथ राखी का जश्न मनाकर इस परंपरा को नया अर्थ देती हैं। कृति सेनन, भूमि पेडनेकर और शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियां इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने इस बार भी अपने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन मनाया।
भूमि पेडनेकर ने समीक्षा के साथ मनाई राखी
भूमि पेडनेकर ने अपनी छोटी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी और समीक्षा की गहरी बॉन्डिंग साफ नजर आई। भूमि ने अपनी बहन से राखी बंधवाई और लिखा, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। इन तस्वीरों में दोनों बहनों का प्यार और उत्साह देखते ही बनता था।
शिल्पा-शमिता की ग्लैमरस राखी
शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ राखी का त्योहार मनाया और सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें साझा कीं। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा ने शमिता से राखी बंधवाई और फैंस को बधाई देते हुए लिखा कि टुनकी-मुनकी की जोड़ी, सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। दोनों बहनों का स्टाइलिश अंदाज और उनके बीच का प्यार इन तस्वीरों में खूब झलका।
कृति और नुपूर का वर्चुअल राखी उत्सव
कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन इस बार रक्षाबंधन पर एक-दूसरे से दूर थीं, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए इस त्योहार को खास बनाया। नुपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और कृति की वेकेशन की यादें साझा करते हुए लिखा कि मेरी सबसे प्यारी दोस्त और रक्षक को रक्षाबंधन की बधाई। हमारी राखी प्यार, सुरक्षा और समानता का प्रतीक है। कृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो कॉल की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बहनें एक-दूसरे को राखी दिखाती नजर आई।
- इसको भी पढ़ें: Aneet से ज्यादा पहली फिल्म से कमाई इन हसीनाओं ने शोहरत
बॉलीवुड का नया संदेश
इन अभिनेत्रियों ने रक्षाबंधन को सिर्फ भाई-बहन के दायरे से बाहर निकालकर प्रेम और सुरक्षा के व्यापक अर्थ को अपनाया है। उनकी ये पहल न केवल प्रशंसकों को प्रेरित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि रिश्तों की गहराई लैंगिक भेदभाव से परे होती है।



