मुंबई | भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘धुरंधर’ एक ऐसी सुनामी बनकर उभरी है जिसने विदेशी बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदल दिए हैं। रिलीज के छठे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने उत्तरी अमेरिका (यूएसए और कनाडा) में लगभग 175 करोड़ की सकल कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने एसएस राजामौली की महागाथा ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया है।
बॉक्स ऑफिस के बड़े दिग्गजों को पछाड़ा
‘धुरंधर’ ने उत्तरी अमेरिका के बाजार में केवल ‘बाहुबली 2’ ही नहीं, बल्कि हालिया ब्लॉकबस्टर्स को भी काफी पीछे छोड दिया है।
विश्व स्तर पर ‘धुरंधर’ अब तक 1296 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और आज शाम तक यह 1300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन जाएगी।
भारत में फिल्म ने 800 करोड़ रुपये (नेट) से अधिक का कारोबार किया है। खास बात यह है कि खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद फिल्म ने विदेशों में विशाल आंकड़ा पार कर लिया है।
एक दमदार ‘स्पाय थ्रिलर’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों की टोली है। फिल्म की सफलता का श्रेय इसके कसी हुई पटकथा और ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर के विजन को दिया जा रहा है।



