नई दिल्ली: OTT Half Year Report: 2025 के पहले छह महीनों का OTT रिपोर्ट कार्ड सामने आ चुका है, जिसमें कई शानदार वेब सीरीज और शोज ने दर्शकों का दिल जीता। इस बार की लिस्ट में कुछ नए नामों ने पुराने दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी, और एक सीरीज ने तो सिर्फ दो महीनों में ही शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। आइए, नजर डालते हैं उन टॉप 10 शोज पर, जिन्होंने जनवरी से जून तक दर्शकों को बांधे रखा।
टॉप 10 की धमाकेदार कहानियां
पहले स्थान पर ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ ने बाजी मारी। पंकज त्रिपाठी की इस सीरीज ने एक परिवार की भावनात्मक कहानी और न्याय की लड़ाई को बखूबी दिखाया, जिसे जियो हॉटस्टार पर 2.77 करोड़ बार देखा गया। दूसरे नंबर पर बॉबी देओल की ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ रही, जिसने MX प्लेयर पर 2.71 करोड़ बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया। तीसरे स्थान पर ‘पंचायत सीजन 4’ ने 2.38 करोड़ बार देखे जाकर दर्शकों के प्यार को फिर साबित किया।
चौथे नंबर पर ‘पाताल लोक सीजन 2’ में जयदीप अहलावत की दमदार वापसी ने 1.68 करोड़ बार देखे जाने के साथ अमेज़न प्राइम को गौरवान्वित किया। पांचवें स्थान पर ‘स्क्विड गेम सीजन 3’ ने नेटफ्लिक्स पर 1.65 करोड़ बार देखे जाकर वैश्विक लोकप्रियता दिखाई। छठे नंबर पर ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6’ ने 1.62 करोड़ बार देखे जाकर जियो हॉटस्टार पर अपनी जगह बनाई।
सातवें स्थान पर ईशान खट्टर की ‘द रॉयल्स’ (1.55 करोड़) रही। आठवें नंबर पर ‘द सीक्रेट ऑफ द शिलेडर्स’ ने राजीव खंडेलवाल के साथ 1.45 करोड़ बार देखे गए। नौवें पर जैकी श्रॉफ की ‘चिड़िया उड़’ (1.37 करोड़) और दसवें पर सैफ अली खान की ‘ज्वेल थीफ’ (1.31 करोड़) ने जगह बनाई।
यह लिस्ट दिखाती है कि दर्शक अब अलग–अलग कहानियों और शैलियों की ओर लुभा रही हैं। ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की जीत ने बताया कि शानदार कहानी और शानदार अभिनय OTT की जान हैं।



