बिग बॉस 19 का फिनाले आज, इनका आमना-सामना

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज यानी रविवार को होने वाला है। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में इसका फाइनल है, जिसमें 5 प्रतियोगी हैं। इस साल यह शो 24 अगस्त को हुआ था।

Share This Article:

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज यानी रविवार को होने वाला है। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में इसका फाइनल है, जिसमें 5 प्रतियोगी हैं। इस साल यह शो 24 अगस्त को हुआ था। कई सीजनों की तरह सलमान खान ने ही इस सीजन को होस्ट किया। घर में 18 18 कंटेस्टेंट आए थे, जिसमें से अब सिर्फ 5 बचे हैं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक हैं।

शो विनर को क्या मिलेगा?

बिग बॉस का यह सीजन जो जीतेगा, उसे ट्रॉफी के साथ साथ 50 लाख रुपये की राशि दी जा सकती है। हालांकि राशि टास्क के आधार पर ज्यादा या कम भी हो सकता है। बिग बॉस 16 जीतने वाले MC स्टैन को सिर्फ 31 लाख रुपये मिले थे। कुछ टास्क के कारण उस सीजन की रकम कम कर दी गई थी। वहीं सीजन 17 और 18 के विजेताओं को पूरे 50 लाख रुपये मिले थे।

कौन था पहला विनर

आपको बता दें कि बिग बॉस का आईडिया नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। बिग बॉस की शुरुआत 2006 में हुई थी। इस शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे। इसके बाद शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन ने भी इस शो को होस्ट किया। साल 2010 से सलमान खान इसकी मेजबानी कर रहे हैं। पहले बिग बॉस के विनर राहुल रॉय थे। वहीं श्वेता तिवारी पहली महिला थीं, जो इस शो को जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें-केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

तान्या ने बटोरी सबसे अधिक सुर्खिया

इस सीजन( 19) की बात की जाए तो सबसे ज्यादा सुर्खियां तान्या मित्तल ने बटोरी। तान्या ने घर में दावा किया कि उनके 150 से ज्यादा बॉडीगार्ड्स हैं। उनका घर बेहद शानदार हैं, जिसके आगे 7-स्टार होटल भी फीके पड़ जायेंगे। हर फ्लोर पर 6-7 नौकर रहते हैं। तान्या की बातें को लेकर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वो अपने बारे में सिर्फ झूठ बोलती हैं। जाने माने टीवी एक्टर गौरव खन्ना भी इस शो के विनर बनने के बड़े दावेदारों में एक माने जाते हैं। स्टार प्लस के शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया के रोल में वो काफी पॉपुलर हुए थे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.