नई दिल्ली: बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के किंग विराट कोहली की जोड़ी ‘विरुष्का’ के नाम से मशहूर है। 2017 में शादी के बाद ये कपल दो बच्चों, बेटी वामिका और बेटा अकाय के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहा है। दोनों की कमाई क्रिकेट, फिल्म्स, एंडोर्समेंट्स और बिजनेस से आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट की सालाना कमाई 100 करोड़ से ऊपर है, जबकि अनुष्का का नेट वर्थ 255 करोड़ रुपये के आसपास है। कुल मिलाकर, इनकी प्रॉपर्टीज की वैल्यू 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ये घर न सिर्फ इन्वेस्टमेंट हैं, बल्कि फैमिली टाइम और रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट स्पॉट्स भी।
मुंबई का सी-फेसिंग अपार्टमेंट
मुंबई इनका मेन बेस है, जहां विराट और अनुष्का 2016 में वर्ली के ओमकार 1973 टावर में 35वीं मंजिल पर एक 8 हजार स्क्वायर फुट का 4-बीएचके अपार्टमेंट ले आए। इसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बताई जाती है। यहां अरेबियन सी का मनमोहक व्यू है, चार पार्किंग स्पॉट्स, प्राइवेट जिम और हर बेडरूम में पर्सनल बालकनी। अनुष्का की पसंद से घर में प्लांट्स और नेचुरल डेकोर है, जो इसे होमली फील देता है।
अलीबाग का हॉलिडे होम
मुंबई से महज एक घंटे की दूरी पर अलीबाग इनका फेवरेट गेटअवे है। यहां 10 हजार स्क्वायर फुट प्लॉट पर बना 4-बेडरूम वाला बंगला कैलिफोर्नियन-कोंकण स्टाइल में है। 2022 में 19 करोड़ रुपये में खरीदी गई ये प्रॉपर्टी अब 32 करोड़ की हो चुकी है। इसमें टेम्परेचर-कंट्रोल्ड पूल, जैकुजी, स्पा, बेस्पोक किचन और स्टाफ क्वार्टर्स हैं। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यहां आकर वो ‘डू नथिंग’ मोड में रिलैक्स करते हैं।
गुरुग्राम का आलीशान बंगला
विराट का पैतृक शहर गुरुग्राम भी इनकी लिस्ट में है। डीएलएफ फेज 1 में 10 हजार स्क्वायर फुट का ये बंगला 80 करोड़ रुपये का है। इसमें प्राइवेट स्विमिंग पूल, लैविश बार, आर्ट गैलरी और मॉडर्न इंटीरियर्स हैं। डार्क वुड फ्लोरिंग और स्टेटमेंट वॉल्स इसे रॉयल लुक देते हैं। ये घर विराट के क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों की यादें संजोए रखता है।
- इसको भी पढ़ें: Ajay Devgn की Upcoming Movies, कब तक करना पड़ेगा इंतजार
अन्य प्रॉपर्टीज: वर्सोवा, वर्ली और लंदन
अनुष्का ने 2012 में, मात्र 23 साल की उम्र में, वर्सोवा के बद्रीनाथ टावर्स में 20वीं मंजिल पर तीन फ्लैट्स खरीदे थे, जो 10 करोड़ रुपये में कुल 6 हजार स्क्वायर फुट का है। 2014 में वर्ली में 9 करोड़ का एक और फ्लैट लिया। लंदन में, नॉटिंग हिल या सेंट जॉन्स वुड जैसे पॉश एरिया में इनका घर है, जहां फैमिली ज्यादातर टाइम स्पेंड करती है। जूहू में रेंटेड अपार्टमेंट भी इनका अड्डा रहा है।



