गदर 3 को लेकर अनिल शर्मा का बड़ा खुलासा, क्या लौटेंगे तारा-सकीना?

निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि सनी देओल और अमीषा पटेल जल्द ही तारा सिंह और सकीना के किरदार में फिर से नजर आ सकते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली | गदर और गदर 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर तारा सिंह और सकीना के किरदार में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। गदर का पहला भाग साल 2001 में रिलीज हुआ था और उस समय यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

करीब 22 साल बाद आई गदर 2 ने भी दर्शकों के बीच तारा सिंह और सकीना का जादू फिर से जगा दिया। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब गदर 3 को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म को लेकर आधिकारिक अपडेट सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि फिलहाल गदर 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कहानी पूरी तरह तैयार हो जाएगी और टीम उससे संतुष्ट होगी, फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

अनिल शर्मा ने कहा, “हम अभी गदर 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जब कहानी फाइनल हो जाएगी और सब कुछ तय हो जाएगा, तब हम प्रोडक्शन शुरू करेंगे। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।”

दर्शकों के दिलों से जुड़ी है गदर

गदर फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता पर बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि लोग उन कहानियों से जुड़ते हैं जिनमें भावनाएं होती हैं। समय के साथ दर्शक और पीढ़ियां बदल गई हैं, लेकिन गदर की भावनात्मक कहानी आज भी लोगों के दिलों को छूती है।

उन्होंने कहा कि जब गदर पहली बार रिलीज हुई थी, तब इसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। यही वजह है कि इतने सालों बाद भी लोग इस फिल्म और इसके किरदारों को उतना ही पसंद करते हैं।

हाल ही में गदर के 25 साल पूरे होने पर फिल्म की टीम ने साथ मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल ने भी साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

Meenu Rautela

Meenunewwork@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.