धुरंधर: सोशल मीडिया से दूर अक्षय खन्ना को जब पता चला अपना ‘वायरल’ सच, तो ऐसा था रिएक्शन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में 'रहमान डकैत' के किरदार से पूरे देश को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों चर्चा के केंद्र में है

Share This Article:

नयी दिल्ली: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ के किरदार से पूरे देश को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया से कोसों दूर रहने वाले अक्षय अपनी फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच अलीबाग स्थित अपने घर पर समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनके घर पर हुई ‘वास्तु शांति पूजा’ का वीडियो भी वायरल हुआ था। लेकिन क्या अक्षय जानते हैं कि इंटरनेट पर उनके डांस और उनके अभिनय का कितना क्रेज है? इसका खुलासा प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है।

खुद अक्षय का था वह ‘वायरल’ आईडिया

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक हालिया इंटरव्यू में अक्षय खन्ना के अभिनय की प्रक्रिया और उनके वायरल सीन पर बात की। मुकेश ने बताया कि किसी को अंदाज़ा नहीं था कि अक्षय का वह डांस इतना बड़ा हिट हो जाएगा। मुकेश के अनुसार, “वह अक्षय पाजी का खुद का आईडिया था, वह सीन पूरी तरह ‘इम्प्रोवाइज्ड’ (तत्काल सोचकर किया गया) था। अक्षय एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका अपना एक अलग ‘सुर’ है। वह किसी की नकल नहीं करते। जब वह स्टेज पर पोडियम के सामने झुककर ‘अस्सलाम वालेकुम ल्यारी’ कहते हैं, तो वह उनकी अपनी पसंद थी। कोई और अभिनेता ऐसा नहीं सोच सकता।”

कैसा था अक्षय का रिएक्शन?

जब मुकेश छाबड़ा ने अक्षय से उनकी इस ‘वायरल’ सफलता के बारे में बात की, तो अक्षय का जवाब उनकी शख्सियत की तरह ही सरल था। मुकेश ने बताया, “आज सुबह ही मेरी उनसे बात हुई। वह इन सब चीजों से बिल्कुल अप्रभावित (Unaffected) रहते हैं। उन्होंने बस इतना कहा- ‘हाँ, मज़ा आ गया’। बस इतना ही।” मुकेश ने आगे कहा कि अक्षय को अपने काम से बेपनाह मोहब्बत है। वह सेट पर अपने ‘ऑरा’ और अपनी तैयारी को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं। वह स्क्रिप्ट को बार-बार पढ़ते हैं और पूरी तैयारी के साथ शॉट देते हैं, वही जादू पर्दे पर दिखता है।

सोशल मीडिया से दूरी, फिर भी छाए ‘रहमान डकैत’

अक्षय खन्ना उन गिने-चुने सितारों में से हैं जो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं। जहाँ एक तरफ विक्की कौशल, अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह जैसे सितारे ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं अक्षय अलीबाग में सुकून के पल बिता रहे हैं। दर्शकों को उनका अंदाज इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि उनके पिता विनोद खन्ना की झलक भी उनके अभिनय में नजर आती है।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.