मुंबई | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और गायक अदनान सामी की एक साथ भोजन करते हुए तस्वीरों ने महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस और शिव सेना (UBT) द्वारा की गई तीखी आलोचना के बाद अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर बेहद बेबाक अंदाज में पलटवार किया है।
विपक्ष का आरोप
महाराष्ट्र कांग्रेस ने अदनान के पारिवारिक इतिहास का हवाला देते हुए आरएसएस पर निशाना साधा। कांग्रेस ने X पर लिखा कि अदनान के पिता अर्शद सामी खान पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट थे और उन्होंने 1965 के युद्ध में पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था। कांग्रेस ने इस मुलाकात को ‘देशद्रोही’ (Anti-National) करार दिया। वहीं, संजय राउत ने भी सवाल उठाया कि संघ ऐसे लोगों के साथ भोजन क्यों कर रहा है और वहां आर्थिक अपराधों के आरोपियों की मौजूदगी पर भी तंज कसा।
अदनान सामीचे वडील, अर्शद सामी खान हे पाकिस्तानी हवाई दलाचे पायलट होते ज्यांनी १९६५ च्या युद्धात पठाणकोट हवाई तळ उद्ध्वस्त केला होता. आज मोहन भागवत त्याच्यासोबत जेवणाचा आस्वाद घेत आहेत.
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) February 8, 2026
आरएसएस = देश द्रोही.#देशद्रोही_भाजपा #RSS https://t.co/AOgxoaDqXi
अदनान सामी का पलटवार
अदनान सामी ने कांग्रेस को जवाब देते हुए लिखा— “मेरे प्यारे देशभक्त साथियों, जिस तरह दुखद विभाजन के लिए आपके पूर्वज जिम्मेदार थे, उसके लिए आपको दोषी नहीं ठहराया जा सकता। आज आप पाकिस्तान को एक वैध राष्ट्र मानते हैं… उसी तरह जब कानूनी प्रक्रिया के तहत नागरिकता (Conversion) बदलती है, तो उसे स्वीकार करें और आगे बढ़ें।”
Mr Dear respected fellow patriots from the Maharashtra Congress ( @INCMaharashtra),
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 9, 2026
It would not be fair on you if anyone blames you for the tragic partition which your foreFATHERS were responsible for as you cannot be held responsible for any of their deeds. Regardless, today…
संजय राउत को दी ‘म्यूजिक क्लास’ की सलाह
संजय राउत पर निशाना साधते हुए अदनान ने मजाकिया लहजे में लिखा— “मेरे प्यारे संजय, जिस भयानक तरीके से आप हारमोनियम बजाते हैं, उसके लिए मैं आपके पिता को दोष नहीं दूंगा। आपकी फिंगरिंग पूरी तरह गलत है! मुझे आपको सिखाने में खुशी होगी।”
“मैं राजनेता नहीं, संगीतकार हूँ”
अदनान ने अपने नोट का अंत यह कहते हुए किया कि वे एक संगीतकार हैं जो प्यार फैलाते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं राजनेता नहीं हूँ, जो मुझे प्यार देगा, मैं उसे प्यार दूँगा। अगली बार प्यार की कोशिश करें। जय हिंद, जय महाराष्ट्र!”
सितारों से सजी थी शाम
मुंबई में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में केवल अदनान सामी ही नहीं, बल्कि सलमान खान, करण जौहर, विक्की कौशल, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। अदनान ने मोहन भागवत की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ‘सौम्य आत्मा’ और ‘सच्चा सज्जन’ बताया था।



