बिहार का गब्बर कौन? बता रहे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान पर सम्राट चौधरी ने दोहराया कि लालू यादव से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा, इसे बेशर्मी कहें या अहंकार।

Share This Article:

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर जुबानी हमला बोला है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ‘दीवार’ फिल्म में अमिताभ बच्चन के हाथ में लिखा गया था कि मेरा बाप चोर है। वैसे ही तेजस्वी पर भी चारा चोर का बेटा होने का कलंक तो लगेगा ही। सम्राट चौधरी यहीं नहीं रूके। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा, लालू प्रसाद यादव बिहार के गब्बर सिंह हैं। इसलिए जब तक वह जिंदा हैं, लोगों को उनसे डर लगता रहेगा।

आंबेडकर मामले पर घेरा, कहा – अहंकारी लालू-तेजस्वी अफसोस तक नहीं जता रहे

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान पर सम्राट चौधरी ने दोहराया कि लालू यादव से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, इसे बेशर्मी कहें या अहंकार। 10 दिन हो गए बाबा साहब का अपमान किए, लेकिन अहंकारी लालू-तेजस्वी अफसोस तक नहीं जता रहे। उन्होंने चुनौती दी कि आरजेडी नेता कान के कपाट खोल कर सुन लें। यह मुद्दा अब बिहार के दलित-पिछड़ा-वंचित समाज के आत्म सम्मान का बन चुका है।

लालू परिवार को बताया बिहार लूटने वाला परिवार

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि यह परिवार बिहार को लूटने वाला परिवार है। लालू यादव के शासन में केवल 12 लाख लोगों को पेंशन मिलता था, आज एक करोड़ से ज़्यादा लोगों को पेंशन दी जा रही है। आज के बिहार में सीएम हाउस से अपराध नहीं होता। VVIP इलाकों में भी अगर घटना होती है तो उसपर कार्रवाई की जाती है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.