चुनाव आयोग का दावा: 74 फीसदी ने जमा किए गणना फॉर्म

इस बार बिहार का विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है क्योंकि वहां के मतदाताओं का जोश आई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 74 फीसदी वोटरों ने अपने गणना फॉर्म जमा करा दिया है। यह आवेदन जमा करने का आखिरी दिन 25 जुलाई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार में इन दिनों चुनाव आयोग वोटरों की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) चल रही है। इसके तहत मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बिहार में सियासी पारा इन दिनों हाई। मतदाता लिस्ट के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में काफी घमासान हुआ था।
एसआईआर के दूसरे चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। उनके भरे हुए गणना फॉर्म जमा भी कर रहे हैं। राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों के 38 जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी (ईआरओ) और 963 सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एईआरओ) सहित क्षेत्रस्तरीय पदाधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं।

ऑनलाइन भी जमा हो रहे फॉर्म
गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण और अपलोडिंग भी ठीक से चल रही है। अब तक जमा हुए कुल गणना फॉर्मों में से 3.73 करोड़ बीएलओ ऐप या ईसीआईनेट के जरिये मिले हैं। अपलोड फॉर्मों के सत्यापन के लिए ईसीआईनेट में नया मॉड्यूल लागू किया गया है जिसके जरिये एईआरओ/ईआरओ फॉर्मों को सत्यापित करेंगे। 

17 दिनों में कितना जमा हुए
24 जून, 2025 को एसआईआर के लिए निर्देश जारी हुए थे। पिछले 17 दिनों में 5.87 करोड़ से ज्यादा गणना फॉर्म जमा हुए हैं। यह कुल फॉर्म का 74.39% है। गणना फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 25 जुलाई है। 

फॉर्म जमा कराने में अहम भूमिका
गणना फॉर्म जमा करने के लिए 77,895 बीएलओ, 20,603 नवनियुक्त बीएलओ और अन्य चुनाव अधिकारी तैनात हैं। इनके अलावा 4 लाख से ज्यादा स्वयंसेवक, राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 1.56 लाख बूथस्तरीय एजेंटों (बीएलए) भी मुस्तैद हैं। ये बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमारों और कमज़ोर आबादी की मदद कर रहे हैं।

बिहार में हर वोटर के घर पहुंच रहा चुनाव आयोग
विपक्ष के हंगामे का असर हो या हर चुनाव में उठने वाले सवालों से बचने का इंतजाम लेकिन चुनाव आयोग ने बिहार के लगभग हर वोटरों से सीधा संपर्क किया है। राजनेताओं से पहले करीब 98 हजार बीएलओ, 38 जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और 963 सहायक ईआरओ (एईआरओ) सहित जमीनी स्तर पर काम कर रही टीमें हर वोटर के घर पहुंच रही हैं और उनसे गणना फॉर्म भरवा रही हैं। 

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक भी कर रहे काम 
प्रदेश के 243 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत लोगों से गणना फॉर्म लिए जा रहे हैं। इसमें बीएलओ के अलावा राजनीतिक दलों के 1.5 लाख बीएलए और 4 लाख से अधिक स्वयंसेवक भी चुनाव आयोग का सहयोग कर रहे हैं। 

पांच में चार वोटरों ने जमा किए फॉर्म 
चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो 6,32,59,497 (80.11%) अधिक वोटरों के गणना फॉर्म जमा हो गए हैं। यानी बिहार में हर 5 में से 4 मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं। अगर यही तत्परता रही तो उम्मीद है कि अधिकांश मतदाताओं के गणना फॉर्म लास्ट डेट 25 जुलाई से पहले ही जमा हो जाएंगे। 

एक अगस्त को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट
चुनाव आयोग एक अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। अगर आप सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपको बिहार के निवासी होने के प्रूफ (दस्तावेज) के साथ अपना गणना फॉर्म अपने क्षेत्र के बीएलओ को देना होगा। इसके लिए आयोग 30 अगस्त तक मौका दे रहा है। दरअसल जब वोटर लिस्ट आएगी तो उस पर लोगों को अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कुछ मोहलत दी जाती है। 

6.66 ऑनलाइन आवेदन हुए, आप भी कर सकते हैं
https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर फॉर्म-6 डाउनलोड करें फिर उसे भरकर स्व-सत्यापित जरूरी दस्तावेजों के साथ अपलोड करें। बिहार में अब तक 4.66 करोड़ लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए  ईसीआईनेट पर आवेदन किया है।  ईसीआईनेट एक नव-विकसित एकीकृत सॉफ्टवेयर है जिसमें पहले से मौजूद सभी 40 ईसीआई ऐप्स शामिल हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.