इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक पद पर भर्ती निकली है।

Share This Article:

Govt Jobs: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक पद पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 348 पदों के लिए भर्ती निकली है।

चयन प्रक्रिया

अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 29 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com या IBPS पोर्टल पर जाकर भरा जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। किसी भी विषय में स्नातक आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा

आवेदकों की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके स्नातक अंकों के आधार पर किया जाएगा। यदि आवेदकों की संख्या अधिक है, तो बैंक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर सकता है।

ये भी पढ़ें-बिहार राजस्व विभाग में 4500+ वैकेंसी, सैलरी ₹60,000 से शुरू

वेतन व अन्य भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 प्रति माह तक का वेतन, साथ ही महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और आवास जैसे अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है और इसे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद, अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.