IIT दिल्ली और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी कराएगी संयुक्त PhD प्रोग्राम

IIT दिल्ली और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्वींसलैंड (UQ) ने मिलकर एक संयुक PHD  प्रोग्राम शुरू किया हैं। जिसका रजिस्ट्रेशन 30 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली) और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्वींसलैंड (UQ) ने मिलकर एक संयुक्त PhD प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों में अध्ययन कर सकेंगे और दोनों संस्थानों से जॉइंट डॉक्टरेट (PhD) डिग्री प्राप्त करेंगे।

कौर्स की जानकारी

इस कार्यक्रम के तहत चुने गए छात्रों को 4 साल के लिए आर्थिक सहायता भी मिलेगी, जिसमें मासिक स्टाइपेंड, UQ की ट्यूशन फीस, स्कॉलरशिप और दिल्ली-ब्रिसबेन यात्रा के लिए रिलोकेशन ग्रांट शामिल है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य अभियार्थी IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरण पूरे करने होंगे:

  1. सबसे पहले रिसर्च प्रोजेक्ट खोजें
  2. कार्यक्रम के अनुसार अपनी योग्यता जांचें
  3. उसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार करें
  4. Expression of Interest (EOI) जमा करें
  5. अंत में पूरा आवेदन जमा कर दें

कार्यक्रम से जुड़ीं जरूरी तारीखें

  • आवेदन खुलने की तिथि: 30 अक्टूबर 2025
  • आवेदन बंद होने की तिथि: 7 जनवरी 2026
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची: 21 जनवरी से 4 मार्च 2026
  • इंटरव्यू की तारीखें: 7 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026
  • PhD ऑफ़र जारी होने की तिथि: 18 मई 2026
  • ऑफ़र स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 29 मई 2026

स्कॉलरशिप और वित्तीय लाभ

इस कार्यक्रम में योग्य भारतीय छात्रों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • IIT दिल्ली में मासिक स्टाइपेंड: वर्ष 1 में ₹37,000, वर्ष 3 और 4 में ₹42,000
  • टॉप-अप राशि: ₹10,000/माह अतिरिक्त
  • UQ में रिसर्च स्टे के दौरान सालाना स्टाइपेंड: AUD $36,400 (2025)
  • UQ ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप: पूरे 4 साल के लिए
  • रिलोकेशन ग्रांट: AUD $5,200 (2025)

ओवरसीज़ स्टूडेंट हेल्थ कवरेज (सिंगल पॉलिसी)

यह प्रोग्राम भारतीय छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिसर्च और शिक्षा का अनोखा अवसर प्रदान करता है। जो उनके भविष्य को और बेहतर और उज्ज्वल बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.