DU ने जारी किया UG एडमिशन अपग्रेड राउंड का शेड्यूल

DU ने यूजी एडमिशन अपग्रेड राउंड का शेड्यूल अब जारी कर दिया हैं। 22 अगस्त को अपग्रेडेड लिस्ट जारी होंगी और 24 अगस्त तक फीस पेमेंट करनी होगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2025-26 के तहत ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपग्रेड राउंड का पूरा शेड्यूल अब जारी कर दिया है। यह अपग्रेड प्रोसेस खास तौर पर आरक्षित श्रेणियों के लिए है, जिनमें CW (Children/Wards of Armed Forces Personnel), ECA (Extra-Curricular Activities), स्पोर्ट्स कोटा और वार्ड कोटा शामिल हैं। इसके साथ ही ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड का भी शेड्यूल जारी किया गया है।

22 अगस्त को जारी की जाएगी अपग्रेडेड लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की एडमिशन ब्रांच द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, CW-II, ECA-II, Sports-II और Ward-II के लिए अपग्रेडेड एलोकेशन लिस्ट 22 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे जारी की जाएगी।

24 अगस्त तक करनी होगी फीस पेमेंट

गाइडलाइन्स के मुताबिक इस राउंड में जिन छात्रो को सीट अलॉट होगी, उन्हें अपनी सीट 24 अगस्त 2025 तक स्वीकार करनी होगी। साथ ही, ऑनलाइन फीस पेमेंट की प्रक्रिया भी 24 अगस्त तक पूरी करनी होगी।

25 अगस्त को दिखेंगी खाली सीटें

यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि 25 अगस्त 2025 को खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद छात्र 25 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक अपने डैशबोर्ड के जरिए स्पॉट राउंड के लिए दोबारा आवेदन कर सकेंगे।

स्पॉट राउंड का शेड्यूल

  • 28 अगस्त 2025: स्पॉट राउंड के लिए एलोकेशन रिजल्ट जारी होगा।
  • 29 अगस्त 2025: सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि।
  • 30 अगस्त 2025: स्पॉट राउंड के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि।

स्पॉट राउंड के लिए योग्यता

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, केवल वे छात्र जो CSAS (UG)-2025 में रजिस्टर हैं लेकिन 24 अगस्त तक किसी कारण एडमिशन नहीं ले पाए, वही स्पॉट राउंड के लिए योग्य होंगे। वही पहले से एडमिटेड छात्र 24 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे के बाद एडमिशन वापस नहीं ले सकेंगे।

निष्कर्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपग्रेड राउंड और स्पॉट एडमिशन राउंड का विस्तृत शेड्यूल जारी करके छात्रों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। जिन छात्रों को इस बार सीट अलॉट होगी, उन्हें 24 अगस्त तक अपनी सीट कंफर्म करनी होगी, जबकि स्पॉट राउंड उन छात्रों के लिए आखिरी मौका होगा जो अब तक एडमिशन नहीं ले पाए हैं। इसलिए अभियार्थियो को समयसीमा का ध्यान रखते हुए अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.