नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड यानी NCWEB ने UG एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से ओपन कर दिये है। ये पोर्टल 24 सितंबर 2025 से खुला और केवल 27 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक ही खुला रहेगा। योग्य महिला अभियार्थी B.A और B.Com कार्यक्रमों के लिए DU की आधिकारिक वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
रजिस्ट्रेशन विस्तार की वजह
यूनिवर्सिटी की तरफ से इस बार रजिस्ट्रेशन का विस्तार इसलिए किया गया क्योंकि कई उम्मीदवार समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे और कुछ आवेदनों को अधूरी जानकारी, भुगतान की कमी या पोर्टल पर त्रुटियों के कारण रद्द करना पड़ा था।
एडमिशन की जानकारी:
- इवेंट का नाम: DU NCWEB UG एडमिशन 2025 रजिस्ट्रेशन
- विश्वविद्यालय: दिल्ली यूनिवर्सिटी
- बोर्ड: नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB)
- शैक्षणिक वर्ष: 2025-26
- आधिकारिक वेबसाइट: ncwebadmission.uod.ac.in
- वर्ग: महिला उम्मीदवार
- प्रोग्राम: BA, BCom
- रजिस्ट्रेशन तिथि: 24 सितंबर – 27 सितंबर 2025 (11:59 PM तक)
- स्तर: अंडरग्रेजुएट (UG)
- योग्यता: कक्षा 12 के अंक
- प्रवेश शुल्क: INR 8087
- एडमिशन कट-ऑफ सूची जारी तिथि: 29 सितंबर 2025
रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स:
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘NEW REGISTRATION’ बटन पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें जैसे पूरा नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर।
- इसके बाद मजबूत पासवर्ड बनाएं।
- Captcha वेरिफिकेशन दर्ज करें।
- ‘Register’ बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- फॉर्म पूरा भरने के साथ ही ऑनलाइन एडमिशन फीस का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड जरुर डाउनलोड करें।
निष्कर्ष
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस विस्तार के फैसले ने उन सभी महिला अभियार्थियो को एक और मौका दिया जो पहले किसी न किसी वजह से एडमिशन या रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे। आवेदन करने में देर न करें क्योंकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का विस्तार या लेट सबमिशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।



