DU: DUSU चुनाव में ₹1 लाख बॉन्ड नियम हुआ खत्म

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव (DUSU) में उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य ₹1 लाख बॉन्ड नियम को वापिस लेते हुए छात्रो को आर्थिक बोझ से मुक्त कर दिया हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने DUSU चुनाव 2025 में छात्र उम्मीदवारों के लिए लगाए गए ₹1 लाख बॉन्ड नियम को हटा दिया है। 8 अगस्त को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के तहत पहले यह नियम था कि उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान पोस्टर लगाने या तोड़फोड़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए ₹1 लाख का सिक्योरिटी बॉन्ड देना अनिवार्य होगा। हालांकि शुक्रवार को HC में सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय ने इस नियम को खत्म करने की घोषणा की हैं।

क्यों लाया गया था बॉन्ड नियम

विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए इस नियम के तहत चुनाव लड़ने वाले छात्रों को ₹1 लाख की रकम जमा करनी होगी, ताकि यदि उनके या उनके समर्थकों द्वारा विश्वविद्यालय की दीवारों, सार्वजनिक संपत्ति या अन्य जगहों पर पोस्टरबाजी, पेंटिंग या चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी तरह का नुकसान किया जाता है तो उस राशि से भरपाई की जा सके।

HC को दिया जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट किया कि अब किसी भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए कोई पैसा जमा नहीं करना होगा। अब उम्मीदवारों को केवल एक एफिडेविट, सिक्योरिटी बॉन्ड और लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी।

छात्रो ने की थी अपील

इस मामले में विश्वविद्यालय के दो छात्रों, अंजलि और अभिषेक कुमार ने HC में  याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ₹1 लाख बॉन्ड का नियम असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण है। द्दिल्ली हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय की सफाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया। छात्रा अंजलि ने कहा, यह फैसला सभी DU  छात्रों की जीत है। वरना हम जैसे सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए चुनाव लड़ना असंभव हो जाता।

निष्कर्ष

यूनिवर्सिटी के इस फैसले से अब आर्थिक रूप से कमजोर, महिला उम्मीदवारों और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए DUSU चुनाव लड़ना आसान हो गया है। विश्वविद्यालय ने यह भी साफ किया है कि चुनाव में पोस्टरबाजी और तोड़फोड़ पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, लेकिन इसके लिए छात्रों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.