बिहार राजस्व विभाग में 4500+ वैकेंसी, सैलरी ₹60,000 से शुरू

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी BSSC ने राजस्व विभाग में 4612 राजस्व कर्मचारी के पद पर भर्ती निकाली है। स्थाई नौकरी की तलाश में लगे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

Share This Article:

Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी BSSC ने राजस्व विभाग में 4612 राजस्व कर्मचारी के पद पर भर्ती निकाली है। स्थाई नौकरी की तलाश में लगे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

आवेदन तिथि

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी, जो 22 नवंबर, 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास सभी आवश्यक योग्यताएं और तैयार दस्तावेज़ हैं।

इतना होगा वेतन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 2 के तहत ₹19,900 से लेकर ₹63,300 तक का वेतन मिलेगा। सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “BSSC राजस्व कर्मचारी भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

ये भी पढ़ें-UGC NET: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

ये भी पढ़ें-बिहार में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, निकली सरकारी भर्ती

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इसके बाद उनका दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.