जामनगर में बनेगी दुनिया की पहली वाइल्डलाइफ यूनिवर्सिटी

अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के जामनगर में वनतारा यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की। यह संस्थान वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित दुनिया का पहला एकीकृत वैश्विक विश्वविद्यालय है।

Share This Article:

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित ग्लोबल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन पहल ‘वनतारा’ ने जामनगर में वनतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने की घोषणा की है। यह वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित दुनिया की पहली एकीकृत वैश्विक यूनिवर्सिटी होगी।

भारत को वैश्विक शिक्षा हब बनाने की पहल

इस यूनिवर्सिटी की परिकल्पना एक आधुनिक गुरुकुल और उद्देश्य-आधारित संस्थान के रूप में की गई है, जिसका उद्देश्य भारत को वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी एजुकेशन के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

संस्थान की नींव पशु कल्याण, वैज्ञानिक प्रगति और वन्यजीव संरक्षण पर आधारित होगी। इसका लक्ष्य भविष्य के ऐसे पेशेवर तैयार करना है, जो संरक्षण, पशु चिकित्सा और वन्यजीव देखभाल के क्षेत्र में नेतृत्व कर सकें। पाठ्यक्रम में भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और आधुनिक विज्ञान का समन्वय किया जाएगा।

अनंत अंबानी ने साझा किया दृष्टिकोण

अनंत अंबानी ने कहा कि संरक्षण का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम लोगों को करुणा, ज्ञान और कौशल के साथ जीवों की सेवा के लिए कैसे तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल उनके व्यक्तिगत अनुभवों और प्राचीन भारतीय शिक्षा परंपराओं से प्रेरित है।

नालंदा की परंपरा से प्रेरित प्रतीकात्मक शिलान्यास

शिलान्यास स्थल के डिजाइन में विंध्यन क्षेत्र से लाए गए बिजोलिया बलुआ पत्थरों का उपयोग किया गया, जिन्हें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की परंपरा का प्रतीक माना जाता है। समारोह में देशभर के विभिन्न जैव-विविधता क्षेत्रों से लाई गई मिट्टी, जल और पत्थरों को विधि-विधान से स्थापित किया गया।

विभिन्न पाठ्यक्रम और शोध पर विशेष जोर

वनतारा यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, फेलोशिप और विशेष पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें वाइल्डलाइफ मेडिसिन, सर्जरी, न्यूट्रिशन, बिहेवियरल साइंस, जेनेटिक्स, एपिडेमियोलॉजी, वन हेल्थ और कंजर्वेशन पॉलिसी जैसे विषय शामिल होंगे।

अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक सहयोग

यूनिवर्सिटी को उन्नत शैक्षणिक और क्लिनिकल सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आवासीय परिसर का समर्थन मिलेगा। यह संस्थान इन-सिटू और एक्स-सिटू संरक्षण को जोड़ते हुए व्यावहारिक शोध और प्रशिक्षण पर केंद्रित रहेगा

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही ‘वनतारा यूनिवर्सिटी फाउंडिंग फेलोज’ और ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ छात्रवृत्ति कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई है।

वनतारा बना संरक्षण का उभरता वैश्विक केंद्र

वनतारा पहल पहले से ही जामनगर में वन्यजीवों के बचाव, उपचार और पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। यह पहल उन्नत पशु चिकित्सा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बड़े स्तर पर संरक्षण योजनाओं को एक साथ जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में उभर रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.