नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के आठ माह के यमुना सफाई के संकल्प एवं प्रयासों का परिणाम है की आज यमुना का जल ना केवल डुबकी लगाने योग्य हो गया है बल्कि आचमन (पीने) योग्य भी हो गया है।
एक साल पहले डुबकी ने अस्पताल पहुंचा दिया था
सचदेवा ने कहा है की गत वर्ष 25 अक्टूबर 2024 को छठ से 10 दिन पूर्व मैंने यमुना की दुर्दशा को दुनिया के समक्ष उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना के आई.टी.ओ. घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगाई तो दुनिया ने देखा था की यमुना की स्थिती एक गंदे नाले समान थी और डुबकी ने मुझे अस्पताल पहुंचा दिया था।

कालिंदी कुंज, आई.टी.ओ. पर यमुना के जल का किया आचमन
उस यमुना में डुबकी ने मानों अरविंद केजरीवाल सरकार की यमुना सफाई के नाम पर लूट को जगजाहिर कर दिया और यमुना मईया एवं छठ मईया के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के यमुना सफाई के संकल्पबद्ध कार्य का परिणाम है की आज 23 अक्टूबर 2025 को दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता ने यमुना के कालिंदी कुंज एवं आई.टी.ओ. घाटों पर मीडिया के समक्ष यमुना के जल का आचमन किया।
सचदेवा ने कहा है की गुरुवार को डा. अनिल गुप्ता ने यमुना जल का आचमन किया। साथ ही आनलाइन मोनिटरिंग डाटा दिखा कर साबित किया की भाजपा सरकार के 8 माह के यमुना सफाई कार्य का परिणाम है की यमुना के पानी में दुर्गंध है, आक्सीजन लेवल 4.5 से 5.5 के बीच है तो पी.एच. 7.5 है जो सामान्य के पास है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यमुना माई हों या छठ मईया दोनों के नाम पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार किया और आज उसी भ्रष्टाचार के कारण वो सत्ता से बाहर हैं।



