विश्व में क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर संघर्ष, ये मानवता के लिए चिंता का विषय

प्रधानमंत्री मोदी जी20 समिट के तीसरे सेशन को संबोधित करते हुए कहा जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अवसर और संसाधन दोनों कुछ ही हाथों में केंद्रित हो रहे हैं। विश्व में क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर संघर्ष बढ़ रहा है।

Share This Article:

जोहान्सबर्ग: प्रधानमंत्री ने रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का विषय था “सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायसंगत भविष्य – महत्वपूर्ण खनिज; उत्कृष्ट कार्य; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।” प्रधानमंत्री ने कहा जैसे-जैसे टेक्नॉलॉजी आगे बढ़ रही है, अवसर और संसाधन, दोनों कुछ ही हाथों में केंद्रित हो रहे हैं। विश्व में क्रिटिकल टेक्नॉलजी पर संघर्ष बढ़ रहा है। यह मानवता के लिए तो चिंता का विषय है, साथ ही ये इनोवेशन के रास्ते में भी रुकावट है। इसके समाधान के लिए हमें अपनी सोच में Fundamental change लाना होगा।

हमें ऐसे टेक्नॉलजी applications को प्रमोट करना होगा जो ‘फाइनांस centric’ होने के बजाय ‘ह्यूमन centric’ हो, जो ‘नेशनल’ के बजाय ‘ग्लोबल’ हों और ‘Exclusive models’ के बजाय ‘ओपन सोर्स’ हो। हमने इसी विजन को भारत के सभी टेक्नॉलॉजी प्रोजेक्ट में integrate करने का प्रयास किया है।इसी कारण आज भारत में दुनिया के सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट्स हो रहे हैं। स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर AI तक, हर क्षेत्र में हमें positivity और व्यापक भागीदारी देखने को मिलती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

AI के क्षेत्र में भारत का अप्रोच तीन pillars पर आधारित है—equitable access, population-scale skilling, और responsible deployment. India-AI Mission के तहत हम accessible high-performance computing बना रहे हैं ताकि AI का लाभ हर जिले और हर भाषा में पहुँचे। इससे human development के हमारे प्रयासों को scale और speed मिलेगी। लेकिन साथ ही, हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि AI का उपयोग global good के लिए हो और इसके misuse से बचा जाए। इस के लिए हमें AI पर एक global compact बनाना होगा जो कुछ मूल सिद्धांतों पर आधारित हो। जिनमें effective human oversight, safety-by-design, transparency, और deepfakes, crime तथा terror activities में AI के उपयोग पर सख़्त प्रतिबंध शामिल हों। जो AI systems human life, security या public trust को प्रभावित करती हैं, उन्हें responsible और auditable होना चाहिए। और सबसे अहम—AI मानव क्षमताओं को बढ़ाए, लेकिन परंतु निर्णय लेने की अंतिम ज़िम्मेदारी हमेशा मनुष्य के पास ही रहे।

फरवरी 2026 में भारत AI Impact Summit की मेजबानी करेगा, जिसका थीम है: सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय – welfare for all, happiness for all. हम G20 देशों को इसमें साझेदारी का आमंत्रण देते हैं। AI के इस युग में, हमें अपनी अप्रोच को ‘Jobs of Today’ से ‘Capabilities of Tomorrow’ की ओर तेज़ी से चेंज करना होगा। रैपिड इनोवेशन के लिए टैलेंट की मोबिलिटी को अनलॉक करना अत्यंत आवश्यक है। इस विषय पर हमने दिल्ली G20 में प्रगति की थी। हमें आशा है कि अगले कुछ वर्षों में G20 एक talent मोबिलिटी का global framework डेवलप करेगा। COVID काल ने global supply chains की कमज़ोरियाँ उजागर कर दीं। उस कठिन समय में भी भारत ने 150 से अधिक देशों को वैक्सीन और दवाईया पहुँचाई। देशों को केवल markets के तौर पर नहीं देखा जा सकता—हमें एक संवेदनशील और long-term अप्रोच अपनानी होगी।

भारत का संदेश स्पष्ट है

  • विकास ऐसा हो जो sustainable हो,
  • व्यापार ऐसा हो जो trusted हो,
  • finance ऐसा हो जो fair हो,
  • और प्रगति ऐसी हो जिसमें all-inclusive prosperity हो।

इसी से हम एक fair and just future for all बना सकते हैं। अपने संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने वैश्विक कल्याण – जिसके लिए भारत प्रतिबद्ध है – के संबंध में भारत के संदेश और उसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया और सतत विकास, विश्वसनीय व्यापार, निष्पक्ष वित्त और सभी की समृद्धि सुनिश्चित करने वाली प्रगति पर जोर दिया। प्रधानमंत्री का पूरा भाषण [यहां] देखा जा सकता है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.