भागलपुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर एसवीयू की रेड

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रणव कुमार के भागलपुर में स्पेशल विजिलेंस टीम ने रेड की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई।

Share This Article:

भागलपुर: बिहार के एक और धनकुबेर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के भागलपुर, दरभंगा और पटना में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने रेड से हड़कंप मच गया। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रणव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह छापेमारी उनके दफ्तर और आवास पर करीब तीन घंटे छापेमारी की। प्रणव भवन निर्माण विभाग के दरभंगा प्रमंडल में बिजली कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं।

सूत्रों अनुसार, भागलपुर में स्पेशल विजिलेंस टीम ने एक्सक्यूटिव इंजीनियर के आवास पर दबिश और घण्टों छापेमारी की। चुनाव घोषणा तुरन्त बाद एसवीयू कि बढ़ती गतिविधी से हड़कम्प मच गया। भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रणव कुमार के भागलपुर के रानी तालाब स्थित आवास पर टीम ने उनके आवास के कोने कोने में छापेमारी कर कई दस्तावेजों को खंगाला और आभूषणों का मिलान किया। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में टीम ने छापेमारी कर कुछ ऑर्नामेंट्स, जमीन के कागजात मिले हैं। पटना से दस सदस्यीय टीम में 5 अधिकारी शामिल थे । भागलपुर भवन निर्माण विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला है। यहाँ उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है पत्नी से भी टीम ने गहन पूछताछ की है। दरभंगा और पटना में भी प्रणव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.