एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान, चिराग और मांझी की मांग बनी अड़चन

बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सबसे बड़ी चर्चा यह है कि इस बार एनडीए में शीट शेयरिंग का फार्मूला क्या होगा? जिसके लिए सभी पार्टियों अपने-अपने दावे कर रही हैं। पटना से रत्नेश पांडेय की रिपोर्ट।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी हलचल जारी है। इस बार गठबंधन के अंदर कई मुद्दों ने स्थिति को जटिल बना दिया है। चिराग पासवान 40 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं, जिसके कारण किस दल के पाले में कितनी सीट आएंगी इसका फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हो पाया। वहीं, जीतन राम मांझी ने भी 25 से 30 सीटों पर दावा ठोक दिया है, जो भाजपा के लिए एक चुनौती बन गई है।

एनडीए में सीटों का संभावित बंटवारा इस प्रकार हो सकता है

भाजपा 103 और जदयू 103 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। इसके अलावा 37 सीटें सहयोगी दलों राष्ट्रीय जनता दल (आरएम), जीतन राम मांझी की पार्टी (हम) और चिराग पासवान की पार्टी (एलजेपी) को दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को ही तय करना होगा कि किसे कितनी सीट दी जाएगी। इसी बीच, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी कुछ क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, भाजपा ने 40 वर्तमान विधायकों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत अभी पूरी तरह से अंतिम रूप नहीं ले पाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुद्दा अगले 12 दिनों में ही स्पष्ट हो जाएगा, ताकि एनडीए गठबंधन चुनाव मैदान में मजबूती से ताल ठोंक सके।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.