मुंबई: प्रसिद्ध फिल्ममेकर और ‘रामायण’ धारावाहिक के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार, 31 अगस्त को अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। प्रेम सागर के निधन की खबर से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके निधन पर ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी सहित फिल्म और टीवी जगत ने दुख व्यक्त किया है।
’रामायण’ के सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि
पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने प्रेम सागर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेम सागर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह दुखद समाचार साझा करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।
- इसको भी पढ़ें: सेना की बड़ी कामयाबी: पुंछ में दो आतंकी गिरफ़्तार
फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे प्रेम सागर
अपने पिता की तरह, प्रेम सागर भी एक बेहतरीन फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रेम सागर के लोकप्रिय कार्यों में कई फिल्में और टीवी शो शामिल हैं, जैसे:
- अलिफ लैला
- चर्स
- ललकार
- विक्रम बेताल (यह दूरदर्शन का एक लोकप्रिय शो था, जिसे उन्होंने निर्देशित और प्रोड्यूस किया था)
प्रेम सागर का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में किया जाएगा। उनके निधन से भारतीय मनोरंजन उद्योग ने एक प्रतिभावान शख्सियत को खो दिया है।




