पोलैंड में एक एअर शो के रिहर्सल के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई। प्रवक्ता एडम स्जलापका ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी। पोलिश समाचार एजेंसी पीएपी के अनुसार विमान पोलिश वायु सेना का था। यह दुर्घटना एअर शो राडोम 2025 से पहले हुई है।



